Anupamaa: रियल लाइफ में प्रेग्नेंट है काव्या वनराज शाह? मां बनने को लेकर पहली बार बताई दिल की बात

लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Anupamaa TV Show Update: चार साल पहले मदालसा शर्मा की शादी मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती के साथ हुई थी और तब से लेकर अभी तक कई बार उनसे परिवार बढ़ाने को लेकर सवाल किए जाते रहे हैं।

Anupamaa: रियल लाइफ में प्रेग्नेंट है काव्या वनराज शाह? मां बनने को लेकर पहली बार बताई दिल की बात

टीवी शो 'अनुपमा' में वनराज शाह की सेकेंड वाइफ काव्या का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मदालसा शर्मा के बारे में सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें आ रही थीं कि वह जल्द ही मां बनने वाली हैं। अनुपमा की कहानी में काव्या ने लंबे वक्त तक निगेटिव रोल प्ले किया है लेकिन अब वक्त के साथ उसका किरदार पॉजिटिव कर दिया गया है और खबरों की मानें तो उनकी जिंदगी में भी जल्द ही सब कुछ और ज्यादा पॉजिटिव होने वाला है। तो क्या वाकई मदालसा शर्मा मां बनने वाली हैं? इस बारे में उन्होंने खुद ही जवाब दिया है।

शादी को हो गए 4 साल, अब बनेंगी मां?
मालूम हो कि काव्या वनराज शाह का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मदालसा शर्मा रियल लाइफ में मिथुन चक्रवर्ती की बहू हैं। चार साल पहले मदालसा शर्मा की शादी मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती के साथ हुई थी और तब से लेकर अभी तक कई बार उनसे परिवार बढ़ाने को लेकर सवाल किए जाते रहे हैं। हालांकि अभी तक ये कपल अपने करियर पर फोकस करता रहा है लेकिन क्या अब उनकी जिंदगी में चीजें बदलने वाली हैं?

बेबी प्लानिंग को लेकर मदालसा का जवाब
मदालसा शर्मा ने बेबी प्लानिंग को लेकर किए गए सवाल के जवाब में TOI से कहा, 'हां, यहां तक कि सेट पर मेरे को-एक्टर्स भी इस बारे में सवाल पूछते रहे हैं। मिमोह और मैं अभी बेबी प्लानिंग नहीं कर रहे हैं क्योंकि हम इस बात को समझते हैं कि ये हमारी जिंदगी का एक हिस्सा है जिसके लिए हमें मानसिक रूप से तैयार होने की जरूरत है। ये एक लाइफटाइम रिस्पॉन्सिबिलिटी होगी।'

मदालसा शर्मा ने बताया कब करेंगे बच्चा?
टीवी शो अनुपमा में अहम किरदार निभाने वाली मदालसा शर्मा ने कहा, 'जब मैं और मिमोह अपने जीवन को एक माता पिता के तौर पर समर्पित करने को तैयार होंगे और हमें लगेगा कि सही समय आ गया है तब हम बच्चा करेंगे। अभी मैं अपना और अपने परिवार का ध्यान रखना चाहती हूं।' शो की बात करें तो जब से अनुपमा में छोटी अनु की एंट्री हुई है तब से कहानी पूरी तरह पलट गई है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीरियल लाइफ में प्रेग्नेंट है काव्या? शादी के 4 साल बाद आई गुड न्यूज!