Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीanupamaa spoiler anuj and anupama to fight for choti anu - Entertainment News India
Anupamaa : अनुपमा और अनुज के बीच होने वाली है लड़ाई, छोटी अनु को लेकर मचेगा बवाल

Anupamaa : अनुपमा और अनुज के बीच होने वाली है लड़ाई, छोटी अनु को लेकर मचेगा बवाल

संक्षेप:

अनुपमा शो में इन दिनों खुशियां का माहौल है क्योंकि किंजल ने बेटी को जन्म दिया है। हालांकि जल्द ही सभी की लाइफ में एक बड़ा झटका आने वाला है। वहीं अनुपमा और अनुज के बीच भी लड़ाई होने वाली है।

Aug 31, 2022 04:07 pm ISTSushmeeta Semwal टीम लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

अनुपमा ने अपनी लाइफ में काफी मुश्किलों का सामना किया है। जब भी अनुपमा की लाइफ में खुशियां आती हैं तो साथ ही मुसीबतें भी साथ में आने को तैयार होती हैं। अब हाल ही में अनुपमा दादी बनी है। किंजल ने बेटी को जन्म दिया है और पूरा शाह परिवार काफी खुश है। लेकिन आने वाले दिनों में किंजल का निधन हो जाएगा। किंजल के जाने के बाद उसकी बेटी की पूरी जिम्मेदारी अनुपमा के पास आ जाएगी। किंजल अपने बेटे को अनुपमा की गोद में देकर दम तोड़ देगी। अब अनुपमा को छोटी बच्ची की जिम्मेदारी निभानी होगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

किंजल के बच्चे के साथ बिजी होगी अनुपमा

इस वजह से अनुपमा, अनुज और छोटी अनु को समय नहीं दे पाएगी। छोटी अनु जो हाल ही में अनुज और अनुपमा की लाइफ में आई है वह अनुपमा की गैर मौजूदगी से शायद थोड़ा परेशान हो जाएगी। इसी वजह से अनुज चाहेगा कि अनुपमा, छोटी अनु को समय दे।

इतना ही नहीं वह छोटी अनु के परेशान होने पर अनुपमा पर निशाना साधेगा और उसे कहेगा कि वह छोटी अनु को लेकर अपनी जिम्मेदारी भूल रही है।

अनुज-अनुपमा के बीच होगी लड़ाई

तो इस वजह से आने वाले दिनों में अनुपमा और अनुज के बीच दरार देखने को मिलेगी। बता दें कि ऐसा पहली बार होगा जब किसी वजह से अनुपमा और अनुज के बीच दरार आएगी। अब देखते हैं कि क्या अनुमपा, किंजल की बेटी के साथ-साथ छोटी अनु और अनुज को समय दे पाएगी या वह, अनुज और अनुपमा से दूर हो जाएगी।

राखी करेगी खुलासा

किंजल की मां अस्पताल आकर सबसे पूछेगी कि परितोष कहां है। ऐसे वक्त में उसे किंजल के साथ होना था और वह यहां नहीं है। वहीं अनुपमा भी यही सोचती रहती है कि परितोष कहां है। तभी राखी खुलासाा करेगी कि परितोष का एक्सट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है। इस बात को सुनते ही किंजल की तबीयत बिगड़ जाएगी और डॉक्टर्स भी उसे नहीं बचा पाएंगे जिसके बाद किंजल का निधन हो जाएगा।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।