Anupamaa Spoiler: अनुपमा का हो चुका है अनुज से तलाक, लीप के बाद शो में आए ये 7 बड़े बदलाव

Dec 20, 2023 10:11 am ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Anupamaa Spoiler Upcoming Twist: अनुपमा सीरियल में लीप के बाद शुरू हुई कहानी इस धारावाहिक के नए सीजन की तरह है। अनुपमा समेत हर किरदार की जिंदगी में अब बहुत कुछ बदल चुका है। जानिए ये 7 बड़े ट्विस्ट।

Anupamaa Spoiler: अनुपमा का हो चुका है अनुज से तलाक, लीप के बाद शो में आए ये 7 बड़े बदलाव

Anupamaa 20th December 2023 Episode Changes After Leap: अनुपमा सीरियल में पांच साल का लीप आ चुका है जिसके बाद शो में सब कुछ बदल गया है। पिछले काफी वक्त से फैंस इस लीप का इंतजार कर रहे थे। इस लीप के बाद सीरियल की कहानी में कई बड़े ट्विस्ट आए हैं जो इस शो की टीआरपी को काफी अच्छा पुश देने में कामयाब हो सकते हैं। लीप के बाद शुरू हुई इस कहानी को अनुपमा का नया अवतार या फिर इस सीरियल का नया सीजन कहा जाए तो गलत नहीं होगा। तो चलिए जानते हैं कि Anupamaa सीरियल में कौन से 7 बड़े ट्विस्ट आ चुके हैं जो आपको जानने चाहिए।

वनराज शाह के पास अब बेहिसाब पैसा
वनराज शाह एक बहुत कामयाब बिजनेसमैन बन गया है और उसने मोटा पैसा खर्च करके अपने घर का रेनोवेशन करवा लिया है। वह अब पैसा खर्च करने से पहले सोचता नहीं है और पैसे के साथ अब उसमें पहले से कहीं ज्यादा घमंड भी आ चुका है। वह अपने पिता से साफ कहता है कि वनराज शाह पैसा जरूरत के लिए नहीं बल्कि शौक के लिए खर्च करता है।

डिंपल को हुआ बेटा, नाम रखा है अंश
अब डिंपल के पास एक बेटा है जिसका नाम उसने अंश रखा है, लेकिन अंश अपनी मां से ज्यादा अपने दादा-दादी के क्लोज है। वनराज शाह अपने पोते अंश की हर अच्छी-बुरी ख्वाहिश पूरी करता है और पैसा खर्च करने से पहले एक बार नहीं सोचता।

वनराज ने सूनी कर दी काव्या की जिंदगी
काव्या की जिंदगी वनराज शाह ने बिलकुल सूनी कर दी है क्योंकि उसके बच्चे को छोटी सी उम्र में हॉस्टल भेज दिया गया है। काव्या घर में डिंपल के बेटे को देखकर ही अपना मन रखती है और बार-बार उसे समझाती है कि वह अंश का ख्याल रखे। काव्या चाहकर भी अपने बच्चे को हॉस्टल से नहीं बुला सकती क्योंकि घर में वनराज और लीला की चलती है।

दूसरी अनुपमा बन चुकी है डिंपल शाह
लीला बा पहले जिस तरह का बर्ताव अनुपमा के साथ किया करती थी, वैसा ही बर्ताव अब वह डिंपल के साथ करती है। सीरियल में दिखाया गया है कि डिंपल जो कि कभी कैंची की तरह जबान चलाया करती थी, वो अब शाह निवास में दूसरी अनुपमा बनकर रह गई है। वह अपने बच्चे अंश को दादा-दादी के लाड़ प्यार में बिगड़ते हुए देखने को मजबूर है।

अनुपमा का हो चुका है अनुज से तलाक
अनुपमा की जिंदगी भी बीते 5 सालों में पूरी तरह बदल गई है। उसका अनुज कपाड़िया से तलाक हो चुका है और पिछले पांच सालों में उसने दोनों परिवारों से संपर्क नहीं किया है। वह यूट्यूब पर एक फूड चैनल चलाकर अपनी जिंदगी गुजारती है और वृद्धाश्रम के लिए रोज खाना भेजकर अपना मन लगाती है। अनुपमा का खाली वक्त में सिलाई करती है और किसी जोगन की तरह जिंदगी बिता रही है।

अनुपमा की मां कांताबेन की हुई मौत
उसकी मां कांताबेन का निधन हो चुका है और अब वह अपनी मां के सूने हो चुके घर में गुमनामी की जिंदगी बिता रही है। अनुपमा ने अपने घर में एक भी आइना नहीं रखा है। हालांकि अपने बच्चों और दोनों परिवारों की तस्वीरें जरूर दीवारों पर सजाई हुई हैं। वह किसी से नहीं मिलती है और ना ही किसी से बात करती है।

गुमनामी की जिंदगी जी रही है अनुपमा
अनुपमा को घर से बाहर कदम रखे पांच साल हो चुके हैं और आसपास के लोग यह भी नहीं जानते कि उस मकान में कोई रहता भी है या नहीं। सिर्फ सुबह वृद्धाश्रम से एक बच्चा आता है जो अनुपमा के हाथ का बनाया हुआ खाना लेकर जाता है। बस वही जानता है कि अनुपमा कहां रहती है, लेकिन उसने भी कभी अनुपमा का चेहरा नहीं देखा है, ना उसकी आवाज सुनी है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।