Anupamaa 20 Dec: डिंपल के बेटे को बिगाड़ रहा वनराज, लीला बनी काव्या की लाइफ में विलेन

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Anupamaa 20th December 2023 Episode: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर टीवी शो अनुपमा की कहानी में 5 साल का लीप आ चुका है। वनराज शाह और लीला अब अपनी बहू डिंपल को अनुपमा बनाते देते दिख रहे हैं।

Anupamaa 20 Dec: डिंपल के बेटे को बिगाड़ रहा वनराज, लीला बनी काव्या की लाइफ में विलेन

Anupamaa 20th December 2023: अनुपमा सीरियल की कहानी लीप के बाद पूरी तरह बदल चुकी है। स्टोरी में कई बड़े बदलाव आए हैं जो सीरियल को नई दिशा देंगे। अगर आपको सीरियल की कहानी आए बदलावों के बारे में नहीं पता है तो पहले इस लिंक पर क्लिक करके उन्हें समझ लें। अब बात करें कहानी की तो बुधवार के एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा के बारे में पता करते हुए देविका उसकी मां के घर पहुंच जाएगी। वह अनुपमा को इस हाल में देखकर हैरान रह जाएगी।

अनुपमा से मिलने घर पहुंचेगी देविका
अनुपमा की हालत देखकर देविका उसे समझाएगी कि उसका अनुज से सिर्फ तलाक हुआ है वह मरी नहीं है जो इस तरह गुमनामी में अपनी जिंदगी काट रही है। अनुपमा बार-बार देविका की बात काटने और टालने की कोशिश करेगी जिस पर वह भड़कते हुए उससे कहेगी कि वह यहां उसके बारे में बात करने आई है। देविका अनुपमा का उत्साह बढ़ाने और फिर से उसे जीने की वजह देने की कोशिश करेगी।

यह भी पढ़ें: अनुपमा का हो चुका है अनुज से तलाक, लीप के बाद शो में आए ये 7 बड़े बदलाव

अमेरिका जाकर बदलेगी अनु की लाइफ
देविका उसे बताएगी कि उसके कुकिंग यूट्यूब चैनल का लिंक उसने अमेरिका के एक रेस्त्रां को भेजा था जिसे भारतीय खाना बनाने वाले शेफ की जरूरत है। देविका बताएगी कि उन्हें अनुपमा की रेसिपी इतनी पसंद आईं कि रैस्त्रां अनु को जॉब ऑफर कर रहा है। देविका ने सारी फॉरमैलिटी पूरी करते हुए अनुपमा के टिकट करवा लिए हैं। अनुपमा शुरू में मना करेगी लेकिन फिर देविका के समझाने पर मान जाएगी।

डिंपल के बेटे को बिगाड़ रहा वनराज
उधर शाह निवास में डिंपल अब अनुपमा की जिंदगी जीने को मजबूर है। लीला उसके साथ वैसा ही बर्ताव कर रही है जैसा कभी अनुपमा के साथ किया करती थी। वनराज शाह ने डिंपल के बेटे को सिर चढ़ा रखा है और उसकी हर अच्छी-बुरी ख्वाहिश पूरी करता है। काव्या भी शाह निवास में रह रही है और उसके बेटे को लीला और वनराज ने हॉस्टल भेज दिया है। पिछले पांच सालों से अनुपमा किसी के टच में नहीं है तो कोई उसका जिक्र भी नहीं करता है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।