Anupamaa Gossip: अनुपमा की जिंदगी में आएगा तीसरा शख्स, लोग बोले- अनुज क्यों नहीं?

May 10, 2023 07:19 pm IST
Kajal Sharma लाइव हिंदुस्तान, मुंबई
Anupamaa Gossip: अनुपमा की जिंदगी में आएगा तीसरा शख्स, लोग बोले- अनुज क्यों नहीं?
संक्षेप:

Anupama Serial: अनुपमा सीरियल के अपकमिंग ट्रैक को लेकर दर्शकों के बीच तरह-तरह के चर्चे हैं। दिखाया जा रहा है कि अनुपमा डांस क्लास जॉइन करेगी और जिंदगी में नए शख्स की एंट्री होगी। दर्शक ऐसा नहीं चाहते।

अनुपमा सीरियल में दो नई एंट्रीज की खबर है। इसके साथ ही ट्रैक नया मोड़ ले सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो अनुज के बाद अनुपमा की जिंदगी में नकुल की एंट्री होगी। वह अनुपमा की गुरु मालती देवी का बेटा है। अब तक सीरियल में दिखाया जा चुका है कि अनुपमा का अडमिशन डांस स्कूल में होने वाला है। नकुल वहां उसका डांस पार्टनर भी होगा। बता दें कि नकुल के रोल में अमन माहेश्वरी के शो में एंट्री करने की खबर है। सेट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। हालांकि अपकमिंग ट्रैक की खबरों से दर्शक खुश नहीं हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अनुपमा की लाइफ में तीसरा शख्स?
सीरियल के अपकमिंग एपिसोड्स में अनुपमा का सामना उसकी गुरु मालती देवी से होने वाला है। रिपोर्ट्स हैं कि उनके बेटे नकुल के साथ अनुपमा की जोड़ी बनेगी। अनुपमा खुद के लिए जिंदगी जीने का फैसला ले चुकी है। प्यार में उसे दो बार धोखा मिल चुका है। अभी तक लग रहा था कि अनुपमा भैरवी (नई एंट्री) के सहारे जिंदगी बिताएगी। उसके पिता के देहांत के बाद वह उसे पालेगी। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो अनुपमा की लाइफ में फिर एक शख्स आएगा।

दर्शक नहीं चाहते ये ट्विस्ट
वैसे नकुल का अनुपमा की लाइफ में क्या रोल होगा, इसका पता उनकी पहली मुलाकात के बाद ही चलेगा। खबरें ये भी हैं कि नकुल का भी पास्ट दर्दनाक होगा। यही दोनों के बीच दोस्ती की वजह बनेगी। हालांकि सोशल मीडिया पर चल रही इन खबरों से दर्शक खुश नहीं हैं। एक ने लिखा है कि अगर मेकर्स अनुपमा को अकेला नहीं देखना चाहते तो उन्हें अनुज से ही मिलवा देना चाहिए। जिंदगी में तीसरा शख्स लाने की क्या जरूरत है। कई महिलाएं इसे औरतों का अपमान मान रही हैं। 

शो पर दर्शकों की भड़ास
शो के खिलाफ एक और दर्शक ने लिखा है, यह शो सिखाता है कि दोबारा शादी मत करो, किसी बच्चे को गोद मत लो, किसी रेप विक्टिम की मदद मत करो। वहीं ट्रैक की बात करें तो यह भी हो सकता है कि नकुल अनुपमा की लिए सिर्फ डांस पार्टनर रहे और मालती, नकुल मिलकर अनुपमा को सशक्त बनाएं।

लेखक के बारे में

Kajal Sharma
काजल शर्मा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम को लीड करती हैं। पत्रकारिता में करीब 15 वर्षों का अनुभव रखने वाली काजल ने प्रिंट और डिजिटल, दोनों ही माध्यमों में अपनी पहचान बनाई है। फिल्म, टीवी, फैशन और सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन, कंटेंट प्लानिंग और एग्जिक्यूशन में उनकी गहरी पकड़ है। सोशल मीडिया ट्रेंड्स पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिन्हें वह दिलचस्प अंदाज में खबरों के जरिए पाठकों तक पहुंचाती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेख