फोटो गैलरी

Hindi News Entertainment Tvactors who are rude off camera people call divyanka tripathi dilip joshi arrogant harshad chopda too

टीवी पर भले लेकिन असल जिंदगी में खड़ूस हैं ये एक्टर्स? लोगों ने बताया मिलने पर था कैसा बर्ताव

टीवी सीरियल्स के लीड एक्टर्स ज्यादातर दर्शकों के दिलों में घर बना लेते हैं। अब एक सोशल मीडिया पर लोगों ने अपने अनुभव साझा किए हैं और बताया है कि जब वे अपने फेवरिट स्टार्स से मिले तो क्या हुआ।

टीवी पर भले लेकिन असल जिंदगी में खड़ूस हैं ये एक्टर्स? लोगों ने बताया मिलने पर था कैसा बर्ताव
Kajal Sharmaलाइव हिंदुस्तान,मुंबईWed, 13 Sep 2023 04:06 PM
ऐप पर पढ़ें

पर्दे पर दर्शकों का दिल जीतने वाले एक्टर्स जब असल जिंदगी में मिलते हैं तो कई बार इसका अनुभव अलग होता है। अब एक सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर कुछ लोगों ने अपने अनुभव साझा किए हैं। उन्होंने बताया कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोगों से जब वे असल जिंदगी में मिले तो क्या हुआ। कुछ ने काफी अच्छा बर्ताव किया तो कई खड़ूस भी लगे। इनमें लोगों को हंसाने वाले जेठालाल का नाम भी शामिल है। जानिए और लोगों के बारे में। 

लोगों ने शेयर किए अपने अनुभव
टीवी पर हंसाने वाला असल जिंदगी में हंसता मिले, यह जरूरी नहीं। इंसान के मूड के पीछे कई परिस्थितियां भी जिम्मेदार होती हैं। हालांकि अगर लोग आप पर प्यार बरसा रहे हैं तो जिम्मेदारी कुछ बढ़ जाती है। Reditt प्लैटफॉर्म पर एक सोशल मीडिया यूजर ने पोस्ट किया कि वह अपनी जिंदगी में इंडस्ट्री के कई लोगों से मिला जिनमें कुछ काफी स्वीट थे तो कुछ काफी खड़ूस। इस पर कई सारे लोगों ने अपने अनुभव भी साझा किए हैं।

दिव्यांका हैं घमंडी?
पोस्ट करने वाले टीवी के स्वीट एक्टर्स में करण वाही, मोहसिन खान, अर्जुन बिजलानी, करण कुंद्रा, शिवांगी जोशी, सिद्धार्थ निगम, रश्मि देसाई और श्रद्धा आर्या का नाम लिखा। वहीं हिना खान, दिव्यांका त्रिपाठी, तेजस्वी प्रकाश को खड़ूस बताया। साथ ही लिखा कि तेजस्वी बिग बॉस से पहले दो बार मिलीं तो सिंपल थीं, बिग बॉस के बाद खड़ूस और बदमिजाज हो गईं। जैद इमाम और अदिति के नाम भी खड़ूस लोगों में लिखे।

करण कुंद्रा की तारीफ
एक यूजर ने करण कुंद्रा और दिव्यांका त्रिपाठी के मिजाज के बारे में जानकर हैरान जताई है। लिखा है, मुझे लगता था कि करण कुंद्रा रियल लाइफ में रूड होंगे। पोस्ट करने वाले ने जवाब दिया है कि वह करण कुंद्रा से तीन बार मिल चुका है और वह बहुत स्वीट हैं। वहीं लिखा है, दिव्यांका और उनके पति को खुद को बहुत बड़ा समझते हैं।

दिलीप जोशी हैं खड़ूस?
एक और पोस्ट में यूजर ने लिखा है कि हर्षद चोपड़ा सबसे रूड हैं, उनके बारे में कई कहानियां सुनी हैं। एक यूजर ने करण सिंह ग्रोवर और शान्तनु माहेश्वरी को स्वीट बताया है। एक यूजर ने रित्विक धनजानी और श्वेता तिवारी को भी रूड बताया है। एक यूजर ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम दिलीप जोशी को रूड बताया है, साथ ही लिखा है कि वह बढ़िया एक्टर हैं। हालांकि इस पर एक ने जवाब दिया है कि वह दिलीप से मिले हैं लेकिन वह बहुत ही जमीन से जुड़े और प्यार से बात करने वाले इंसान हैं। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें