Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवी10 years after divorce from Delnaaz Irani Actor Rajev paul marries for the second time users says Bhabhi ki shakal toh dikhao - Entertainment News India
डेलनाज ईरानी से तलाक के 10 साल बाद राजीव पॉल ने रचाई दूसरी शादी? देखें तस्वीर

डेलनाज ईरानी से तलाक के 10 साल बाद राजीव पॉल ने रचाई दूसरी शादी? देखें तस्वीर

संक्षेप: जानी मानी टीवी एक्ट्रेस डेलनाज ईरानी से तलाक लेने के 10 साल बाद राजी पॉल ने क्या शादी रचा ली है? राजीव ने शादी के मंडप से एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह दूल्हे के गेटअप में नजर आ रहे हैं।

Sat, 15 Oct 2022 02:18 PMPooja Bajaj लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Delnaaz Irani Actor Rajev Paul Marries Second Time: टीवी एक्टर राजीव पॉल (Rajiv Paul) दूसरी बार शादी के बंधन में बंध गए हैं? राजीव पॉल ने खुद इंस्टाग्राम पर अपने वेडिंग फोटो को शेयर की है।  बता दें राजीव पॉल ने पहली शादी टीवी एक्ट्रेस डेलनाज ईरानी के साथ रचाई थी। इस कपल ने साल 2012 में तलाक ले लिया था। अब तलाक के 10 साल बाद राजीव पॉल ने दूसरी बार शादी रचाने की चर्चाएं हैं। 

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

राजीव पॉल ने 52 की उम्र में रचाई दूसरी शादी 
टीवी एक्टर राजीव पॉल ने पहली शादी एक्ट्रेस डेलनाज ईरानी संग रचाई थी। उनकी शादी करीब 14 साली तक चली। इसके बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया। अब 52 साल की उम्र में उनकी फिर से श्ादी रचाने की खबरे छाई हुई हैं। राजीव ने दुल्हे के लुक में  इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में वह दुल्हे के रूप में दुल्हन के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। उनकी इस तस्वीर पर फैंस और सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। 
 

शक्ल तो दिखाओ भाभी की 
राजीव पॉल ने इस वेडिंग फोटो को शेयर करते हुए लिखा, ‘वो कहते हैं एक बार काटे जाने के बाद दूसरी बार शर्माते हैं, लेकिन फिर भी..यह आजमाने के काबिल है...एक बार फिर सारे मन्नतें, रिवाजों और इतने सारे लोग शादी कर रहे हैं कोई करवा चौथ मना रहा है। खैर अब समय आ गया है, सभी के लिए खुशीयों का।’  राजीव की इस तस्वीर पर टीवी फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। इसके अलावा तस्वीर में दुल्हन का सस्पेंस भी बना हुआ है। राजीव की इस तस्वीर पर फैंस कमेंट बॉक्स में पूछ रहे हैं, ‘भाभी की शक्ल तो दिखाओ।’ राजीव ने इस पोस्ट में कहीं भी अपनी दुल्हन के बारे में कोई जानकारी पोस्ट नहीं की है। 

एक्स वाइफ डेलनाज को बॉयफ्रेंड का प्रपोज मिलने के बाद क्या अब राजीव ने की शादी ?
 डेलनाज और राजीव पॉल  दोनों 1993 में सीरियल परिवर्तन के सेट पर मिले थे। इसके बाद दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने 1998 में शादी कर ली। लेकिन यह शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली और 2010 में दोनों अलग-अलग रहने लगे। शादी के 14 साल बाद 2012 में दोनों का तलाक हो गया। इसके अलावा कुछ समय पहले डेलनाज का उनके बॉयफ्रेंड पर्सी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने की खबरें छाई रहीं।  बता दें कि पर्सी, डेलनाज से 10 साल छोटे हैं। डेलनाज और पर्सी के रिश्ते की शुरुआत दोस्ती से हुई थी। दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इसी बीच खबरें आईं की पर्सी ने डेलनाज को प्रपोज भी किया। 

डेलनाज ने लगाया था धोखे का आरोप 
रिपोर्ट्स के मुताबिक डेलनाज ने राजीव पर धोखा देने का आरोप लगाया था। तलाक के बाद डेलनाज और राजीव बिग बॉस सीजन 6 के सेट पर आमने-सामने आए थे। उस वक्त डेलनाज ने कहा था कि उनके लिए राजीव के साथ एक ही छत के नीचे रहना बहुत मुश्क‍िल था। अब जब राजीव ने दूसरी शादी रचा ली है तो अब देखते हैं क्या डेलनाज और उनके बॉयफ्रेंड पर्सी भी अपने रिश्ते को शादी का नाम देते हैं या नहीं?


 


 

Pooja Bajaj

लेखक के बारे में

Pooja Bajaj

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।