Splitsvilla X6 Winner: कुशल और कायरा ने जीता यह सीजन, घर ले गए इतने लाख की प्राइज मनी
Splitsvilla X6 Winner: योगेश और रुरु को हराकर कुशल और कायरा ने स्प्लिट्सविला एक्स6 के विनर की ट्रॉफी और प्राइज मनी अपने नाम कर ली है। जानिए जीत के बाद क्या बोला कपल।

एमटीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला X6' का फिनाले काफी दमदार रहा। गुल्लू उर्फ कुशल तंवर और कायरा अनु ने यह सीजन जीतकर 20 लाख रुपये की प्राइज मनी अपने नाम कर ली है। तकरीबन चार महीने तक चले इस सीजन में अनु और कुशल की जोड़ी ने लोगों का दिल जीत लिया। इस सीजन की थीम 'प्यार और पैसा' रखी गई थी। कुशल और अनु की जोड़ी ने लोगों को काफी इंप्रेस किया। वो अपनी बॉन्डिंग और जबरदस्त केमिस्ट्री के साथ धीरे-धीरे शो में आगे बढ़ते चले गए।
जीतने के बाद कुशल ने जताया आभार
सीजन जीतने के बाद अपनी खुशी जाहिर करते हुए कुशल ने उन लोगों का शुक्रिया अदा किया है, जो उन्हें सपोर्ट कर रहे थे। एक्टर ने कहा कि उनकी और अनु की जोड़ी कमाल कर रही थी। कुशल ने कहा कि वो शो जीतने के हकदार थे। ऐसा इसलिए क्योंकि जिस खूबसूरती से साथ उन्होंने इस सीजन को संभाला,कनेक्शन बनाए, नियम फॉलो किए और अपना मजबूत रिश्ता कायम रखा, वैसा किसी दूसरे कपल के साथ देखने को नहीं मिला। जहां कुशल बहुत खुश हैं, वहीं अनु अभी भी यकीन नहीं कर पा रही हैं कि वह ये शो जीत चुकी हैं।
अपनी जीत पर क्या बोलीं कायरा अनु?
कायरा अनु ने अपनी जीत के बारे में कहा कि वह अपनी खुशी बयां नहीं कर पा रही हैं और अभी भी इस जीत को समझने की कोशिश कर रही हैं। कायरा ने कहा कि गु्ल्लू के साथ यह शो जीतना किसी सपने की तरह था। एक्ट्रेस ने कहा कि यह एक खूबसूरत और इमोशनल सफर था जिसे जीतने की खुशी से वह फूली नहीं समा रही हैं। बता दें कि शो के ग्रैंड फिनाले में कुशल तंवर और कायरा अनु का मुकाबला योगेश और रुरु से हुआ था। कपल ने इस जोड़ी को दमदार टक्कर देते हुए Splitsvilla x6 का खिताब अपने नाम कर लिया है।
सनी लियोनी और करण कुंद्रा के फेवरिट
एमटीवी के इस शो का यह सीजन सनी लियोनी और करण कुंद्रा होस्ट कर रहे थे। सीजन की शुरुआत काफी अप्रत्याशित रही थी, लेकिन फिर वक्त बीतने के साथ धीरे-धीरे कुशल और कायरा लोगों के फेवरिट बनते चले गए। सीजन के दौरान कुछ मौकों पर सनी और करण भी इस कपल की तारीफें करते नजर आए। अब यह सीजन देखने के बाद फैंस को इंतजार रहेगा कि यह कपल उन्हें किस टीवी शो या प्रोजेक्ट में नजर आएगा। टीवी की दुनिया से जुड़ी खबरें और शो के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


