स्पिल्ट्सविला X6: सैंडल की हील से पीटा, इतने थप्पड़ मारे कि होठों से… दीक्षा से झगड़े पर आकांक्षा चौधरी ने क्या बताया?
स्प्लिट्सविला शो में दो कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़ा इस वक्त सुर्खियों में है। आकांक्षा चौधरी ने दीक्षा पवार के खिलाफ शॉकिंग दावे किए हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि दीक्षा ने बेरहमी से मारपीट की है।

स्प्लिट्स विला कॉन्ट्रोवर्शियल शो है। यहां बिग बॉस की तरह खूब लड़ाई-झगड़े होते हैं। सीजन 6 को भी लोग मजे से देख रहे हैं और इस समय आकांक्षा चौधरी और दीक्षा पवार कॉन्ट्रोवर्सी सुर्खियों में है। आकांक्षा का आरोप है कि दीक्षा ने उनके साथ मारपीट की। इंस्टाग्राम पर उन्होंने झगड़े पर अपना साइड लिखा है। उन्होंने लिखा कि दीक्षा ने उन्हें हील वाली सैंडल से मारा, होठों से खून आ गया और काफी चोटें आई हैं।
आकांक्षा का नोट वायरल
आकांक्षा लिखती हैं, 'यह सिर्फ झगड़ा नहीं था, हिंसा थी। मुझे हील्स से मारा गया, इतने थप्पड़ मारे कि होंठों से खून आ गया। मेरी आंखों के नीचे खरोंचें हैं और खून निकलने लगा गर्दन पर स्क्रैच हैं और ये सब नैशनल टीवी पर हुआ, सबके सामने। यह फोटो घटना के 10-15 दिन बाद ली गई, जब मुझे विला से फाइनली अपना फोन मिल गया तब। जख्म तब भी इतने ताजे थे और दिख रहे थे। फिर भी लोग कहते हैं कि मुझे कभी खून नहीं निकला। सोचिए मैं इन सबसे गुजरी और फिर भी कहा जा रहा है कि ऐसा हुआ नहीं हुआ। ये सब एक झूठ से शुरू हुआ, एक लेबल और सिर्फ एक नैरेटिव की वजह से कि मैं खराब लगूं और अभी भी कहानियां बंद नहीं हुईं। जब ये लोग नैरेटिव बनाने में बिजी थे, मैं हर दिन उन जख्मों के साथ जी रही थी।'
अंदर कुछ टूट गया
उस दिन मेरे अंदर कुछ टूट गया, मुझे सुन्न, अकेला और पूरी तरह से शट डाउन फील हो रहा था। मैं छोड़ना चाहती थी, मैंने ऐसा किया भी लेकिन इसलिए नहीं कि मैं छोड़कर भागने वाली इंसान हूं। अब हर चीज के बाद दर्द, झूठ, अकेलापन, मैं अब रिएक्ट भी नहीं करती। मैं इन सबके लिए सुन्न पड़ गई हूं।
सनी लिओनी को भी आया गुस्सा
स्प्लिट्स विला में बीते दिनों दीक्षा और आकांक्षा के बीच जबरदस्त फाइट हुई थी। दीक्षा ने आकांक्षा के कपड़े फेंकने शुरू किए। इसके बाद सुजैन भी इस लड़ाई में कूद पड़ीं और उन्होंने दीक्षा के कपड़े फेंके। इसके बाद दीक्षा और आकांक्षा के बीच हाथापाई होने लगी। सनी लिओनी भी इस बात पर काफी नाराज हुई थीं कि दीक्षा ने पहले हाथ क्यों उठाया। यह झगड़ा दर्शकों के बीच काफी डिसकस किया जा रहा है। शो में हिस्सा लेने वालों की सेफ्टी पर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि कुछ लोग दीक्षा की तरफ से भी कोई बयान आने का इंतजार कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


