Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीsonu nigam halts his Srinagar concert for azaan people trolled him recalling old loudspeaker controversial tweet video
सोनू निगम ने अजान होने पर रोका अपना शो, लाउडस्पीकर वाला ट्वीट यादकर ट्रोल करने लगे लोग

सोनू निगम ने अजान होने पर रोका अपना शो, लाउडस्पीकर वाला ट्वीट यादकर ट्रोल करने लगे लोग

संक्षेप: सोनू निगम श्रीनगर में परफॉर्म कर रहे थे तभी उनके कॉन्सर्ट के बीच अजान सुनाई पड़ी। वह अजान के लिए रुके तो वहां मौजूद लोग खुश हो गए लेकिन कुछ लोग वायरल वीडियो पर नेगेटिव कमेंट्स कर रहे हैं।

Tue, 28 Oct 2025 03:25 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सोनू निगम का श्रीनगर इवेंट से एक वीडियो चर्चा में है। इसमें वह लाइव कॉन्सर्ट में थे। वह कुछ गाने जा रहे थे तब तक अजान होने लगती है। इस पर सोनू रुक जाते हैं और बोलते हैं कि 2 मिनट बाद शुरू कर लेंगे। उनकी यह बात सुनकर वहां मौजूद दर्शक खुश हो जाते हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर इस पर अलग-अलग तरह के रिएक्शंस दिख रह हैं। कुछ लोगों ने सोनू के पुराने ट्वीट का जिक्र किया है जिसमें उन्होंने अजान से नींद खराब होने की बात कही थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लोगों से मांगे 2 मिनट

वीडियो में दिख रहा है कि सोनू कॉन्सर्ट में हैं। वह बोलते हैं, अच्छा मुझे 2 मिनट टाइम दीजिए। अजान हो रही है। अजान हो जाए तो आराम से शुरू करेंगे फिर रुकेंगे नहीं। उनके मुंह से यह बात सुनकर लोग खुश हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी लोगों के रिएक्शंस दिख रहे हैं।

लोगों को याद आया पुराना कमेंट

एक ने लिखा है, 'अब इनकी नींद अजान से नहीं टूट रही है, काम बंद होने पर सभी को अल्लाह/भगवान याद आ ही जाते हैं।' एक और ने लिखा है, ओहो अब नहीं हो रहा डिस्टर्ब। एक ने लिखा है, जैसा देश वैसा भेस। एक ने लिखा है, दुबई ने इतनी जल्दी सिखा दिया। सोनू के सपोर्ट में भी कमेंट है। एक ने लिखा है, कमेंट्स में लोग सही काम करने पर उनका मजाक उड़ा रहे हैं। आप सब कब बड़े होंगे? पहले उन्हें सुबह अजान से दिक्कत थी बाद में अपनी गलती मान ली। अब वह सम्मान कर रहे हैं तो भी मजाक उड़ाया जा रहा है।

क्या था सोनू निगम का ट्वीट

2017 में सोनू निगम ने ट्विटर पर लिखा था, ईश्वर सबका भला करे। मैं मुस्लिम नहीं हूं और मैं सुबह अजान से जाग गया। भारत में यह जबरदस्ती की धार्मिकता कब बंद होगी। जब मोहम्मद ने इस्लाम बनाया तब लाइट नहीं थी। सोनू ने लिखा था कि उन्हें नहीं लगता कि कोई मंदिर या गुरुद्वारा ऐसे लाइट का इस्तेमाल करके धर्म ना फॉलो करने वाले लोगों क ऐसे जगाते होंगे। तो फिर ये क्यों? गुंडागर्दी है बस। सोनू ने बाद में सफाई भी दी थी कि वह किसी धर्म के खिलाफ नहीं लेकिन जबरदस्ती लाउडस्पीर से शोर करने से दिक्कत है।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma
काजल शर्मा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम को लीड करती हैं। पत्रकारिता में करीब 15 वर्षों का अनुभव रखने वाली काजल ने प्रिंट और डिजिटल, दोनों ही माध्यमों में अपनी पहचान बनाई है। फिल्म, टीवी, फैशन और सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन, कंटेंट प्लानिंग और एग्जिक्यूशन में उनकी गहरी पकड़ है। सोशल मीडिया ट्रेंड्स पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिन्हें वह दिलचस्प अंदाज में खबरों के जरिए पाठकों तक पहुंचाती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।