पलाश से शादी टूटने के बाद कपिल शर्मा के शो में नहीं पहुंचीं स्मृति मंधाना, फैंस ने किया मिस

Dec 25, 2025 10:36 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

द ग्रेट इंडियन कपिल शो का प्रोमो रिलीज हुआ है जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि इसमें सभी ने स्मृति मंधाना को मिस किया।

पलाश से शादी टूटने के बाद कपिल शर्मा के शो में नहीं पहुंचीं स्मृति मंधाना, फैंस ने किया मिस

कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो में हाल ही में इंडियन वुमन क्रिकेट टीम आई। वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम यहां कपिल के साथ सेलिब्रेट करेगी। इस दौरान हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष, जेमिमा रोड्रिगेज, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह, हरलीन देओल, राधा यादव, प्रतिका रावल और हेड कोच अमोल मजुमदार आईं। हालांकि एक स्टार जो नहीं आई थीं वो थीं स्मृति मंधाना।

पलाश मुच्छल से टूटी शादी

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही स्मृति की म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल से शादी टूटी है। तो पता नहीं कि इसी वजह से या किसी और वजह से वह शो में नहीं आई हैं। लेकिन सबने उन्हें मिस किया।

हरमनप्रीत और जेमिमा ने किया स्मृति का जिक्र

शो का प्रोमो जो सामने आया है उसमें कपिल, हरमनप्रीत के भांगड़ा मोमेंट की बात करते हैं जो उन्होंने ट्रॉफी लिफ्ट करने से पहले किया। हरमनप्रीत ने बताया कि स्मृति के कहने पर उन्होंने डांस किया। तभी जेमिमा बोलती हैं कि हैरी दीदी हम लोगों की बात नहीं सुनती हैं पर स्मृति ने बोला था कि अगर भांगड़ा नहीं किया तो मैं बात नहीं करूंगी लाइफ भर।

स्मृति का गेम पर फोकस

वैसे शादी टूटने के बाद से स्मृति सिर्फ अपने गेम पर फोकस कर रही हैं। उन्होंने खुद कहा था कि उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण है लाइफ में।

कपिल का शो फंसा मुश्किल में

वहीं शो की बात करें तो बता दें कि हाल ही में शो लीगल ट्रबल में फंसा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पीपीएल इंडिया ने कॉपीराइट का केस फाइल किया जिसमें कपिल ने 3 एपिसोड में बिना परमिशन के गाना यूज किया है।

कब टेलिकास्ट होगा शो

फिलहाल इस एपिसोड की बात करें तो यह नेटफ्लिक्स पर 27 दिसंबर को स्ट्रीम होगा। प्रोमो को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और सब इसे देखने के लिए एक्साइटेड हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।