
अगर मैं काम पर नहीं गई तो 120 लोगों को सैलरी नहीं मिलेगी, 8 घंटे वर्क शिफ्ट पर बोलीं स्मृति ईरानी
संक्षेप: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 एक्ट्रेस स्मृति ईरानी ने टीवी इंडस्ट्री में कई साल काम किया है। अब स्मृति से हाल ही में 8 घंटे काम की डिमांड को लेकर उनकी राय मांगी तो जानें स्मृति ने क्या कहा।
स्मृति ईरानी ने लंबे समय बाद क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के जरिए वापसी की है। इस शो में वह तुलसी का किरदार निभा रही हैं जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। कुछ दिनों से दीपिका पादुकोण के 8 घंटे काम करने की डिमांड काफी चर्चा में है। इस पर कई लोगों के रिएक्शन आ चुके हैं और अब स्मृति ने इस पर अपनी बात रखी है। स्मृति ने कहा कि कोई इंसान केवल इसलिए प्रोड्यूसर के कमिटमेंट का सम्मान न करने या काम छोड़ने का फैसला नहीं ले सकता क्योंकि उसे ऐसा करने का मन नहीं है। ऐसा बिहेवियर प्रोफेशनली एक्सेप्ट नहीं किया जा सकता।

क्या बोलीं स्मृति
स्मृति ने 8 घंटे काम की डिमांड को लेकर टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा, 'मेरा मानना है कि एक पूरे इंडस्ट्री के रूप में, हम अपने मार्केट वैल्यू को बढ़ाने के लिए नए रास्ते ढूंढने होंगे। मुझे लगता है कि इंडस्ट्री का फोकस अभी सिर्फ क्रिएटिव वैल्यू को बनाने में लगा है और इससे वे मार्केट वैल्यू पर ध्यान नहीं देते हैं।'
दोनों प्रेग्नेंसी में किया काम
स्मृति ने आगे कहा, ‘मैं बस इतना कहूंगी कि मैंने अपनी दोनों प्रेग्नेंसी में काम किया है वो भी फीमेल प्रोड्यूसर के साथ। मैं अपने प्रोड्यूसर को सक्सेसफुल बनाने के लिए बहुत डेडिकेडेट थी क्योंकि एक यंग फीमेल प्रोड्यूसर के लिए एक ऐसा शो करना जो इतना पॉपुलर बन गया। एक एक्टर के रूप में यह करना मेरी जिम्मेदारी थी कि जहाज चलता रहे।’
मैं काम नहीं करूंगी तो 120 लोगों को नहीं मिलेगी सैलरी
स्मृति ने फिर कहा, 'मैं समझती हूं कि अगर मैं लगातार अपने प्रोड्यूसर के पास नहीं जाऊंगी, तो उन्हें भारी नुकसान होगा और ये उनके साथ गलत है। मुझे पता है कि अगर मैं काम करने नहीं जाऊंगी तो उस दिन 120 लोगों को सैलरी नहीं मिलेगी। 120 परिवारों के साथ ये गलत होगा।'
एक्ट्रेस ने फिर कहा कि ये उनकी च्वाइस थी कि वह एक्टर, राजनेता और मां बनें और सबको अपने फैसलों की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। अगर मैं चाहती हूं मेरा बच्चा हो तो मुझे ही उसकी जिम्मेदारी लेनी होगी।

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




