शिल्पा शिंदे के कॉपी वाले स्टेटमेंट पर आया शुभांगी अत्रे का जवाब, बोलीं- किरदार हमेशा…

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

शिल्पा शिंदे कई बार अपने स्टेटमेंट्स को लेकर विवाद में फंस जाती हैं। अब हाल ही में उन्होंने कहा कि शुभांगी अत्रे ने उन्हें कॉपी किया भाभी जी घर पर हैं में, जिस पर अब शुभांगी का जवाब आया है।

शिल्पा शिंदे के कॉपी वाले स्टेटमेंट पर आया शुभांगी अत्रे का जवाब, बोलीं- किरदार हमेशा…

भाभी जी घर पर हैं नए टिव्स्ट के साथ आ रहा है और अब शिल्पा शिंदे बतौर अंगूरी भाभी वापस आ रही हैं। बता दें कि शिल्पा ने शुभांगी अत्रे को कॉपी कहा था कि उन्होंने उनके किरदार की कॉपी की बस। इस पर कई ने शिल्पा को ट्रोल किया था, लेकिन अब शुभांगी अत्रे का इस पर रिएक्शन आ गया है। उन्होंने कहा कि किरदार, कलाकार से बड़ा होता है।

शुभांगी का जवाब

शुभांगी ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा, 'जाहिर सी बात है कॉमेडी काफी मुश्किल है और उसी किरदार को निभाना जो 10 साल से चल रहा है वो और भी मुश्किल है। एक किरदार को लेकर हमेशा एक डिमांड होती है। तो हां एक लाइन में मैं कहूंगी कि किरदार कलाकार से बड़ा होता है। अगर कोई इस बात को समझता है तो वे जानते हैं कि हर किरदार का एक फ्रेमवर्क होता है। टीवी में हमने कई रिप्लेसमेंट्स देखे हैं। मैंने अपने करियर में कई किरदार निभाए हैं और 10 साल से जो भी जिम्मेदारी मुझे मिली है अंगूरी भाभी निभाने के तौर पर मैंने वो सच्चाई और डेडिकेशन से पूरी की है।'

शो की टीम को क्या बोलीं

शुभांगी से फिर पूछा गया कि क्या शो की टीम में से किसी ने उनसे इस कॉन्ट्रोवर्सी पर कॉन्टैक्ट किया तो उन्होंने कहा, ‘नहीं किसी ने मुझे नहीं कॉल किया, लेकिन कोई बात नहीं। मैं उन सभी को भाभी जी 2.0 के लिए ऑल द बेस्ट बोलती हूं। जितने भी समय मैं शो का हिस्सा रही, तब वो मेरे परिवार की तरह ही थे।’

शुभांगी ने आगे कहा, ‘मैं दर्शकों को थैंक्यू कहूंगी और कलीग्स को भी जिन्होंने मुझे पर्सनल मैसेज भेजे। मैं खूब मेहनत करती रहूंगी और अपनी ऑडियंस को आखिरी सांस तक एंटरटेन करती रहूंगी।’

अंगूरी भाभी किरदार को पीछा छोड़ नई राह पर

बता दें कि इससे पहले अंगूरी भाभी की इमेज को ब्रेक करने पर शुभांगी ने कहा था, ‘मुझे लगता है सोशल मीडिया ने इस पर काफी मदद की है। पहले लोग सिर्फ हमें टीवी पर देखते थे और हमारी रियल पर्सनैलिटी के बारे में ज्यादा नहीं जानते थे। सोशल मीडिया ने उन्हें जानने का मौका दिया कि रियल शुभांगी क्या है। मैं आशा करती हूं कि दर्शक मुझे सपोर्ट करते रहेंगे और मेरे हर किरदार में मुझे पसंद करेंगे क्योंकि अब जो नया फेज आ रहा है उसमें मैं खुद को बतौर एक्टर दोबारा डिस्कवर करूंगी।’

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।