Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीShubhangi Atre On Exiting Bhabi Ji Ghar Par Hai I Am Ending This Replacement Game With Shilpa Shinde
भाभी जी घर पर हैं छोड़ने पर शुभांगी अत्रे बोलीं- मैं फाइटर हूं और अब सिर्फ...

भाभी जी घर पर हैं छोड़ने पर शुभांगी अत्रे बोलीं- मैं फाइटर हूं और अब सिर्फ...

संक्षेप:

शुभांगी अत्रे का अब भाभी जी घर पर हैं से उनका सफर खत्म हो गया है। शो में अब अंगूरी भाभी का किरदार शिल्पा शिंदे ही निभाएंगी जो पहले अंगूरी भाभी ही थीं।

Nov 25, 2025 12:14 pm ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

शुभांगी अत्रे ने भाभी जी घर पर हैं में अंगूरी भाभी के किरदार से दर्शकों का दिल खूब जीता है। कुछ दिनों से खबरें आ रही थीं कि शुभांगी को शो से पुरानी अंगूरी भाभी यानी शिल्पा शिंदे रिप्लेस करने वाली हैं। अब शुभांगी ने इस खबर को कन्फर्म कर किया है। 10 साल के बाद शुभांगी अब इस शो को छोड़कर जा रही हैं। शुभांगी का कहना है कि वह इसे एक आशीर्वाद की तरह ले रही हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एक वरदान के रूप में देखती हूं

शुभांगी ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा, ‘मैंने हमेशा मिसेस कोहली को वादा किया था कि मेरी जर्नी शो में आन, बान और शान के साथ शुरू होगी और वैसे ही उसका एंड होगा। मैं इससे बेहतर एग्जिट के बारे में नहीं सोच सकती। रिप्लेसमेंट के पीछे की कोई वजह नहीं है। मैं इसे एक वरदान के रूप में देखती हूं क्योंकि एक कलाकार के रूप में मैं नए किरदारों को निभाना चाहती हूं। आइडिया यह है कि यहां से बाहर जाऊं और बाकी काम पर फोकस करूं। लाइफ में इतना कुछ देखने के बाद मैं फाइटर मोड में आ गई हूं और अब सिर्फ अपनी बेटी और अपने काम पर फोकस कर रही हूं।’

घर छोड़ने जैसा फील

10 साल शो का हिस्सा रहने के बाद इस शो को छोड़ते हुए शुभांगी इमोशनल फील कर रही हैं। उन्होंने कहा, ‘यह ऐसा लग रहा है जैसे घर छोड़ने जैसा। मैं शूट के लास्ट के दिनों में काफी इमोशनल हो गई थी। वो किरदार मेरा हिस्सा बन गया था। मैं इस शो की शुक्रगुजार हूं क्योंकि इस शो ने मुझे काफी कुछ दिया है।’

शुभांगी ने आगे कहा, ‘किसी को रिप्लेस करना आसान नहीं है। जब आप किसी किरदार को शुरू से बनाते हैं, आप उसे अपनी पर्सनैलिटी और एक्सपीरियंस से शेप करते हैं। लेकिन जब आप ऐसा रोल लेते हैं जो पहले से है तो ऐसा लगता है वो कॉपी है और आप दर्शकों से अपना खुद का कनेक्शन बनाते हैं। हालांकि मैं शुक्रगुजार हूं कि लोगों ने मुझे इतना प्यार दिया। एंड में मैं अपने काम से संतुष्ट हूं।’

मैंने इस किरदार की परवरिश की है, संस्कार दिए हैं

शुभांगी ने फिर कहा, ‘मैं अब इस रिप्लेसमेंट गेम को खत्म कर रही हूं। मैंने अपनी मां से कहा कि शिल्पा ने इस शो को 9-10 महीने में छोड़ दिया था तो वो ऐसा था जैसे उन्होंने मुझे न्यूबॉर्न बेबी दिया हो। मैंने 10 साल तक उस बेबी की परवरिश की और अब मैं उसे वापस कर रही हूं। मैंने उसे वैल्यू और संस्कार दिए। मैं शिल्पा को ऑल द बेस्ट कहती हूं। वह शानदार एक्टर हैं।’

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।