भाभी जी घर पर हैं में वापसी करना शिल्पा शिंदे के लिए नहीं आसान, बोलीं- किराये पर...
भाभी जी घर पर हैं 2.0 में शिल्पा शिंदे की वापसी से फैंस काफी खुश हैं। एक बार फिर वह अंगूरी भाभी का किरदार निभाएंगी, लेकिन उन्होंने बताया कि इसके साथ उन्हें काफी चैलेंज का भी सामना करना पड़ा है।

शिल्पा शिंदे ने भाभी जी घर पर हैं 2.0 के साथ वापसी की है। शिल्पा काफी समय से मुंबई से दूर एक अलग ग्लैमरस से दूर लाइफ एंजॉय कर रही थीं। लेकिन अब वह वापस आ गई हैं और उन्होंने बताया कि कैसे यहां उनके लिए काफी चैलेंजिंग था। इतना ही नहीं उन्हें मुंबई में रेंट या होटल में रहना पड़ रहा है।
क्यों मुश्किल हुआ वापस आना
शिल्पा ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए बताया कि शहर की लाइफ में दोबारा एडजस्ट करना कैसे रहा। शिल्पा ने कहा, 'हां मुश्किल हुआ। मेरे लिए जो वापस काम करने का फैसला था वो सब अचानक हुआ। मैंने शो को बिना सोचे हां कहा। जब असिफ जी ने मुझे कॉल किया और कहा कि चलो साथ काम करते हैं सब तुम्हें मिस करते हैं। मैं तुरंत मान गई। दूसरा कोई ऑप्शन था ही नहीं। हालांकि उस पॉइंट पर मुझे एहसास हुआ कि मुझे कुछ चीजों को मैनेज करना होगा क्योंकि मैं इस दुनिया से दूर हो गई थी। मेरे लिए काफी चैलेंजिंग था। मैं इस फेज को काफी मिस कर रही थी पर आप 2 नाव में संवार नहीं हो सकते। काफी जरूरी होता है सही बैलेंस करवाना। तो फिलहाल मैंने उस पार्ट को होल्ड पर किया है, लेकिन भविष्य में हो सकता है मैं उसे कन्टीन्यू करूं।'
मुंबई से मूव ऑन कर चुकी थी
उन्होंने आगे बताया कि कैसे वह कर्जत में इस लाइफ को मिस कर रही थीं। शिल्पा ने कहा, ‘हां मैंने बहुत मिस क्या क्योंकि वहां काफी शांति थी। उसके कम्पैरिजन में शहर की लाइफ काफी शोर से भरी है, हर जगह लोग हैं। वापस आकर कुछ दिन मुझे सफोकेशन हुई। मुझे काफी अजीब लगता जबकि मेरा तो जन्म भी मुंबई में हुआ था। लेकिन मैं इस शहर से पूरी तरह से मूव ऑन कर चुकी थी। मेरी अब यहां कोई प्रॉपर्टी नहीं है और रेंट पर या होटल पर रह रही हूं। मैं कर्जत में पूरी तरह से सेटल थी।’
शिल्पा ने यह भी माना कि भले ही काफी चैलेंज का सामना उन्हें करना पड़ा, लेकिन वह काम को एंजॉय कर रही हैं।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें


