Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीShilpa Shinde on why she quit Bhabhi Ji Ghar pe hain 2016 amid her grand comeback in comedy serial
'फायदा उठाने की कोशिश की...', शिल्पा शिंदे ने बताया 9 साल पहले क्यों छोड़ा था भाभी जी घर पर हैं

'फायदा उठाने की कोशिश की...', शिल्पा शिंदे ने बताया 9 साल पहले क्यों छोड़ा था भाभी जी घर पर हैं

संक्षेप:

शिल्पा शिंदे ने 9 साल पहले भाभी जी घर पर हैं को अलविदा कहा था। अब एक्ट्रेस एक बार फिर शो का हिस्सा बन गई हैं। उन्होंने बताया कि आखिर क्यों उन्होंने 2016 में भाभी जी घर पर हैं को छोड़ दिया था। 

Dec 25, 2025 08:46 am ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने साल 2016 में हिंदी कॉमेडी टीवी सीरियल भाभी जी घर पर हैं को अलविदा कहा था। अब 9 साल बाद शिल्पा शिंदे ने एक बार फिर शो में वापसी की है। उन्होंने बताया कि उन्होंने क्यों 2016 में सीरियल को अलविदा कहा था। शिल्पा ने जब शो छोड़ा था तो उनके और मेकर्स के बीच काफी गलतफहमी हो गई थी। शिल्पा शो में अंगूरी भाभी के किरदार में नजर आई थीं । अब एक बार फिर शिल्पा अंगूरी भाभी बनकर लौटी हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

चैनल ने फायदा उठाने की कोशिश

मिड डे से खास बातचीत में शिल्पा शिंदे ने बताया था कि चैनल में कुछ लोगों ने उनके किरदार का फायदा उठाने की कोशिश की थी। एक्ट्रेस पर ब्रीच ऑफ कॉन्ट्रैक्ट का आरोप लगा था। उन्होंने कहा, "उस वक्त, हमारे शो को छोड़कर सभी फ्लॉप थे। तो ये लोग हमारे शो पर कंट्रोल रखना चाहते थे। इन लोगों ने मेरे जरिए चैनल की पॉपुलैरिटी दिलाने की कोशिश की। इन लोगों ने मुझे टीवी अवॉर्ड सेरिमनी में मेरे किरदार के आउटफिट में भेजा। चाहे चैनल की ओर से हो या अन्य अधिकारियों की ओर से, वो लोग बस मुझे कंट्रोल करना चाहते थे।"

ये भी पढ़ें:अंगूरी भाभी बनकर लौटीं शिल्पा शिंदे बोलीं- जो मैंने फेस किया वो...

क्यों शिल्पा ने छोड़ा था शो

उन्होंने शो को क्यों छोड़ा इस बारे में बात करते हुए शिल्पा ने कहा, “एक साल शो को हर चीज देने के बाद भी, मुझे पूरी तरह से साइडलाइन किया गया था। बहुत सारी गलतफहमी हो गई थी। मैंने इस अनुभव को एक सीख की तरह देखा, इसने मुझे लोगों का असला नेचर दिखाया। को-स्टार्स को लेकर मेरी कोई शिकायत नहीं थी। ऐसे दावे किए जा रहे थे कि मैंने दूसरे शो के लिए भाभी जी घर पर हैं तो छोड़ा था। किसी को सच नहीं पता था।”

शिल्पी की वापसी से फैंस उत्साहित

भाभी जी घर पर हैं की बात करें तो जब शिल्पा शिंदे ने शो को छोड़ा था तब उनकी जगह एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे ने ली थी। शुभांगी अत्रे अंगूरी भाभी के किरदार में नजर आई थीं। अब शुभांगी अत्रे को शिल्पा शिंदे रिप्लेस कर रही हैं। फैंस भी शिल्पा की वापसी को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस बार शो में एक भूतिया ट्विस्ट भी देखने को मिलेगा। शो को आप एंड टीवी पर देख सकते हैं।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।