शिल्पा शेट्टी के नए शो में अपनी मां के साथ दिखेंगी तान्या मित्तल, सुनीता आहूजा भी बनीं हिस्सा
शिल्पा शेट्टी एक नया शो लेकर आ रही हैं जिसमें गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपनी बेटी टीना के साथ नजर आएंगी। ये एक कुकिंग शो होगा जिसमें टीवी और एंटरटेनमेंट की दुनिया के कई कलाकार कुकिंग करते दिखेंगे।

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कई टीवी के डांस शोज को जज कर चुकी हैं। अब एक्ट्रेस एक कुकिंग शो लेकर आ रही हैं। इस शो का नाम है मां है ना। इस शो की खासियत होगी कि इसमें 6 आज की पीढ़ी के सेलेब्रिटीज अपनी मां के साथ नजर आएंगे। ये शो 10 एपिसोड का होगा जिसमें गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा भी नजर आने वाली हैं। इस शो में नए सेलेब्रिटी को कुकिंग चैलेंज और कई इमोशनल मोमेंट का सामना करना होगा।
सेलेब्रिटी आएंगे नजर
इस शो का मकसद जेन जी की लाइफस्टाइल और ट्रेडिशन से जुड़ा होगा। मां और बच्चों के बीच के रिश्ते और गहराई का टेस्ट होगा। आज की पीढ़ी को किचन के कितने काम आते हैं ये भी एक बड़ा चैलेंज होगा। इस शो में सुनीता आहूजा अपनी बेटी टीना आहूजा, उर्वशी ढोलकिया अपने बेटे क्षितिज के साथ, बिग बॉस 19 की तान्या मित्तल अपनी मां सुनीता मित्तल के साथ नजर आएंगे। मां और बच्चों की जोड़ी इस कूकिंग शो में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने वाली है।
दो जनरेशन को साथ लाने का काम
मेकर्स के मुताबिक इस शो के जरिए दो अलग जनरेशन को एक साथ लाकर ऑडियंस को एंटरटेन करने की तैयारी है। मां और बच्चों के बीच एक अलग रिश्ता देखने को मिलने वाला है। शो में सोशल मीडिया, एंटरटेनमेंट की दुनिया के बड़े नाम नजर आएंगे। वहीं लंबे समय बाद शिल्पा को किसी नए शो में देखना मज़ेदार होगा।
कुकिंग शो हैं ऑडियंस में फेवरेट
टीवी और सोशल मीडिया की दुनिया में कुकिंग शोज को पसंद किया जा रहा है। कलर्स टीवी पर के शो लाफ्टर शेफ के सभी सीजन को ऑडियंस ने खूब प्यार दिया है। ये शो TRP में रहने के साथ ऑडियंस का फेवरेट भी बना हुआ है। सुनीता आहूजा हाल में इसी शो में नजर आई थीं जहां उन्होंने कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह के साथ अपनी पुरानी लड़ाई भुलाकर उन्हें स्वीकार लिया था। अब सुनीता एक नए टीवी शो का हिस्सा बनीं नजर आएंगी।
बेटी के साथ दिखेंगी सुनीता आहूजा
बता दें, सुनिया आहूजा इन दिनों पति गोविंदा के साथ विवाद को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने पति पर कई आरोप लगाए थे और किसी दूसरी महिला पर घर तोड़ने का आरोप लगाया था। सुनीता को सोशल मीडिया ऑडियंस ने पसंद किया था इसलिए अब वो टीवी शो में नजर आने वाली हैं। साथ में उनकी बेटी टीना भी शो का हिस्सा होंगी। शो जल्द ऑन एयर किया जाएगा। खास
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


