
VIDEO: शहनाज गिल को ये गाना सुन आई सिद्धार्थ शुक्ला की याद? रो पड़ीं तो लोग बोले- उबर नहीं पाई है
इंडियाज गॉट टैलेंट में प्यार और जुदाई का एक गाना सुनकर शहनाज गिल अपना रोना नहीं रोक पाईं। वायरल प्रोमो पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ का कहना है कि शहनाज सिद्धार्थ की मौत से नहीं उबर पाई हैं।
इंडियाज गॉट टैलेंट में इस बार शहनाज गिल मेहमान बनकर आ रही हैं। शो का प्रोमो दर्शकों को इमोशनल कर रहा है। दरअसल कंटेस्टेंट एक गाना गाता है जिसे सुनकर शहनाज अपने आंसू नहीं रोक पातीं। यह गाना बॉडीगार्ड मूवी का 'तेरी मेरी प्रेम कहानी है मुश्किल' था। शहनाज को रोता देख वहां मौजूद जजेज में मलाइका अरोड़ा और नवजोत सिंह सिद्धू भी इमोशनल हो जाते हैं। लोग लिख रहे हैं कि शहनाज को सिद्धार्थ शुक्ला की याद आ गई।

गाना सुनकर रो पड़ीं शहनाज
प्रोमो में दिखाया जाता है कि कंटेस्टेंट गाना शुरू करता है, 'एक-दूजे से हुए जुदा जब एक-दूजे के लिए बने।' शहनाज अचानक से रोने लगती हैं। वहां मौजूद सभी लोग शॉक्ड हो जाते हैं। वीडियो देखने वाले लोगों को समझ में आ रहा है कि पुरानी यादों ने शहनाज की आंखें नम कर दीं। लोग उनके लिए पॉजिटिव कमेंट्स लिख रहे हैं।
शहनाज के सपोर्ट में आए कई कमेंट्स
एक ने कमेंट किया है, वाहेगुरु आपकी रक्षा करें शहनाज। एक ने लिखा है, मिस यू सिड, लव यू शहनाज। एक कमेंट है, मेरा बेबी तू रो, तू खुलकर इमोशंस जाहिर कर। जब तू चुप है तो भी दुनिया जज कर रही है, जब तू बोलती थी तब भी। एक ने लिखा है, वह अभी भी इससे उबर नहीं पाई है, बहुत दुख हो रहा है उनके लिए। एक और ने लिखा है, जब इमोशंस सच्चे होते हैं, वो छिपाये नहीं जाते। दिख ही जाते हैं, बस कुछ लोग देखना नहीं चाहते। एक कमेंट है, लोग बोलते हैं ये भूल गई सिद्धार्थ को, यार वो कभी भूल ही नहीं सकती। बहुत प्यार करते थे दोनों। एक ने लिखा है, या अल्लाह शहनाज को सब्र दे।
अकेले में खुद को संभाला
सिद्धार्थ शुक्ला का निधन 2 सितंबर 2021 को हार्ट अटैक की वजह से हुआ था। रिपोर्ट्स थीं कि उन्होंने शहनाज की गोद में दम तोड़ा। शहनाज ने इस दुख से बाहर निकलने के लिए ब्रह्मकुमारी के यहां जाना शुरू किया फिर खुद को बिजी कर लिया। शहनाज एक इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि अकेले में खुद को संभाला। उन्होंने बोला था कि दुनिया के सामने रोने से लोग बोलते हैं कि सिंपथी ले रही है।

लेखक के बारे में
Kajal Sharmaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




