शेखर सुमन ने कसा आमिर की तीसरी शादी पर तंज, बोले- यह इंजन अभी तक रुका नहीं है, चले जा रहा है
आमिर खान की तीसरी शादी पिछले दिनों काफी चर्चा में रही। अब अपने शो में शेखर सुमन ने सुपरस्टार की शादी पर तंज कसते हुए इसे ट्रिपल इंजन की गाड़ी कह डाला है।

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने पिछले अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंध गए। यह उनकी तीसरी शादी थी। शेखर सुमन अपने हालिया शो में आमिर खान के तीसरी शादी करने पर जोक करते हुए कहा- इस आदमी ने आने वाली कई पीढ़ियों को एक अनूठी दृष्टि दी है। और वह दृष्टि है किसी लक्ष्य को पाने के लिए तब तक प्रयास करते रहना जब तक आप उसे हासिल न कर लें। मालूम हो कि इससे पहले आमिर खान दो शादियां कर चुके हैं। पहली शादी रीना दत्ता से हुई और यह शादी 1986 से 2002 तक चली। दूसरी शादी उन्होंने किरण राव से की और यह शादी 2005 से 2021 तक चली। अब गौरी स्प्रैट के साथ वह तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे हैं।
क्यों विवादों में आमिर की शादीशुदा जिंदगी?
आमिर खान के पहली शादी से 2 बच्चे हैं (एक बेटा- जुनैद खान और एक बेटी- आइरा खान), दूसरी शादी से आमिर खान को एक बेटा है जिसका नाम आजाद (सरोगेसी से हुआ) है। तीसरी शादी उनकी गौरी स्प्रैट के साथ साल 2026 में हुई है और इस शादी की तस्वीरें और वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए। लोगों और धार्मिक संगठनों ने आमिर खान को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया और आरोप लगाया कि वह बार-बार क्यों हिंदू लड़की से ही शादी करते हैं और बाद में तलाक लेकर अलग हो जाते हैं।
आमिर से सीखनी चाहिए गठबंधन की कला
एक्टर शेखर सुमन ने अपने शो 'शेखर टुनाइट' में आमिर खान की शादीशुदा जिंदगी पर तंज कसते हुए कहा कि आमिर खान की निजी जिंदगी राजनेताओं के लिए एक सबक हो सकती है। उन्होंने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, “राजनेताओं को उनसे बहुत कुछ सीखना चाहिए। अक्सर कहा जाता है कि राजनेता गठबंधन बनाना जानते हैं। लेकिन उन्हें इस व्यक्ति से गठबंधन बनाने की कला सीखनी चाहिए। दो असफल गठबंधनों के बाद, तीसरे को महागठबंधन कहा जाना चाहिए। हमारी सरकार दो इंजन को सुचारू रूप से नहीं चला सकती, और वह अब तिहरा इंजन चला रहे हैं।”
'यह इंजन अभी तक रुका नहीं है और अपने..'
शेखर सुमन ने अपने जाने-पहचाने अंदाज में आमिर खान की निजी जिंदगी की तुलना एक ट्रेन जर्नी से करते हुए कहा कि जैसे कोई इंजन ड्राइवर अलग-अलग स्टेशनों पर गाड़ी में डिब्बे जोड़ता और हटाता है, फिर बाद में सबको एक साथ जोड़ता है। आमिर भी उसी तरह का कुछ करते जा रहे हैं। शेखर सुमन ने कहा कि आमिर खान का यह हुनर अतुलनीय है। पैट्रोल में ईथनॉल की मिक्सिंग को लेकर मचे हंगामे से कनेक्ट करते हुए शेखर सुमन ने कहा- ईंधन के जटिल मिश्रण के बावजूद यह इंजन अभी तक रुका नहीं है, और अपने नए स्टेशन की तरफ लगातार चलता जा रहा है।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग


