शहनाज गिल ने बताई ब्लैक वॉटर पीने की अजीब वजह, बोलीं- इससे कुछ होता नहीं है लेकिन…

शहनाज गिल ने बताई ब्लैक वॉटर पीने की अजीब वजह, बोलीं- इससे कुछ होता नहीं है लेकिन…

संक्षेप:

कई सिलेब्स की तरह शहनाज गिल भी ब्लैक वॉटर पीती हैं। उनका कहना है कि इससे कोई फायदा नहीं होता लेकिन यह काला दिखता है इसलिए पी लेती हैं। शहनाज ने यह भी बताया कि यह ज्यादा महंगा नहीं है।

Oct 27, 2025 04:42 pm ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share

शहनाज गिल पानी कम पीती हैं इससे बचने का उन्होंने इंट्रेस्टिंग तरीका निकाला है। वह नॉर्मल पानी की जगह ब्लैक वॉटर पीती हैं। उनका कहना है कि यह महंगा है तो उन्हें लगता है कुछ एक्सपेंसिव शरीर में जा रहा है। यह काला दिखता है तो कॉफी समझकर पी लेती हैं। शहनाज ने यह भी बताया कि वह घर पर एल्कलाइन वॉटर का फिल्टर लगवा रही हैं अब इससे बाल धोया करेंगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस वजह से पीती हैं ब्लैक वॉटर

शहनाज गिल कर्ली टेल्स शो पर थीं। यहां उन्होंने ब्लैक वॉटर पीने की इंट्रेस्टिंग वजह बताई शहनाज बोलीं, 'मैं इसे सिर्फ शूट्स के दौरान पीती हूं। यह उतना महंगा नहीं है। एल्कलाइन वॉटर है। इसमें मिनरल्स होते हैं, ऐसा मैंने सुना है। मैं पानी बहुत कम पीती हूं लेकिन अगर यह महंगा होगा तो मुझे लगेगा कि मेरे शरीर में कुछ महंगा जा रहा है तो मुझे ये पीना है।'

बताई ब्लैक वॉटर की कीमत

शहनाज ने इसकी कीमत भी बताई। वह बोलीं, 'यह 100,200 और 600 रुपये का भी आता है। इससे कुछ होता नहीं है। ये बस पानी है, मुझे कुछ काला दिखता है तो पी लेती हूं, समझती हूं कि ये ब्लैक कॉफी है। इसका स्वाद नॉर्मल पानी जैसा ही है।' शहनाज ने बताया कि घर पर एल्कलाइन वॉटर का फिल्टर आ गया है। अभी तक लग नहीं पाया है पर वह जल्दी लगवा लेंगी। शहनाज बोलीं, 'मैंने सुना है कि अगर आप इस पानी से बाल धोते हैं तो ये बढ़ते हैं। मुझे पता नहीं है, जो सुना है वही फॉलो कर रही हूं। अगर 2-3 महीने में फायदा दिखा तो करती रहूंगी।

प्यार से डरती हैं शहनाज

कर्ली टेल्स होस्ट ने शहनाज का से प्यार के बारे में पूछा तो वह बोलीं, प्यार से अब डर लगता है थप्पड़ से नहीं। भाई शहबाज के बारे में बताया कि उससे बोलकर ही भेजा था कि लोग कहेंगे कि बहन के पैसों पर पलता है, ऐसा-वैसा इसके लिए पहले से तैयार होकर जाए।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma
काजल शर्मा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम को लीड करती हैं। पत्रकारिता में 15 वर्षों का अनुभव रखने वाली काजल ने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में मजबूत पहचान बनाई है। फिल्म, टीवी, ओटीटी, फैशन और सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन में उनकी गहरी पकड़ है। सोशल मीडिया ट्रेंड्स और रीडर इंट्रेस्ट की उनकी समझ उन्हें लगातार ट्रेंडिंग और डिस्कवर-फ्रेंडली कंटेंट बनाने में मदद करती है। काजल साइंस ग्रेजुएट (B.Sc–Biology) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। यही बैकग्राउंड उन्हें हेल्थ, फिटनेस, और प्रिवेंटिव केयर जैसे विषयों पर साइंस-आधारित, रिसर्च-ड्रिवेन और एक्सपर्ट-वेरिफाइड रिपोर्टिंग करने में सक्षम बनाता है। 2017 से वह बॉलीवुड-हॉलीवुड फिल्मों के साथ हेल्थ और मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज भी लिख रही हैं, जिनमें वह मेडिकल रिसर्च, डॉक्टर इनपुट और प्रमाणिक स्रोतों पर आधारित जानकारी पाठकों तक पहुंचाती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।