Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीshark tank india season 5 anand kumar super 30 student pitched his idea see
Shark Tank India Season 5 में पहुंचा 'सुपर 30' आनंद कुमार का स्टूडेंट,  आईडिया देख हैरान हुए शार्क

Shark Tank India Season 5 में पहुंचा 'सुपर 30' आनंद कुमार का स्टूडेंट, आईडिया देख हैरान हुए शार्क

संक्षेप:

शार्क टैंक इंडिया सीजन 5 के मंच पर एक ऐसा शख्स पहुंचा है जिसने आनंद कुमार के सुपर 30 वाले बैच से अपनी पढ़ाई कर IIT का रास्ता ढूंढ निकाला और अब शार्क के साथ मंच पर है। इन्हीं के बैच सुपर 30 पर रऋतिक रोशन की फिल्म बनी थी।

Jan 18, 2026 03:16 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

शार्क टैंक इंडिया के पिछले सीजन ऑडियंस के बीच जबरदस्त हिट रहे हैं। देशभर से लोग अपना नया आईडिया लेकर शार्क के पास फंडिंग के लिए पहुंचे थे। शो की सफलता देखते हुए शार्क टैंक इंडिया सीजन 5 आया और आते ही हिट हो गया। इस बार शो पर आनंद कुमार की सुपर 30 से उनका एक पुराना स्टूडेंट पहुंचा है जिसने अपने बिजनेस आईडिया से शार्क को भी हैरान कर दिया। आदित्य आनंद नाम के इस शख्स ने बताया कि इन्होंने आनंद कुमार की सुपर 30 वाले बैच से अपनी पढ़ाई की थी। और अपना बिजनेस चला रहे हैं। आदित्य मुंगेर बिहार के रहने वाले हैं।

आनंद कुमार की सुपर 30 का स्टूडेंट शार्क के मंच पर

आनंद कुमार के जीवन पर ही ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 बनाई गई थी। आनंद कुमार गरीब बच्चों को फ्री और कम से कम पैसों में पढ़ाते हैं। आदित्य भी एक समय में उनकी सुपर 30 का हिस्सा रहे हैं। आनंद कुमार से पढ़ने के बाद आदित्य ने IIT का एंट्रेंस एग्जाम पास किया और IIT कानपुर से अपनी पढ़ाई पूरी की। आदित्य ने बताया कि उन्होंने पांच साल तक काम किया और खुद सेविंग कर अपना नया बिजनेस शुरू किया है जो किसी भी कंपनी के डाटा स्टॉक रिसर्च में मददगार है। ये काम वो AI की मदद से करते हैं। आदित्य की ये बातें सुन सभी शार्क खुश हुए।

ये भी पढ़ें:इस दुनिया में नहीं रहे रियलिटी शोज के ये विनर्स, एक की 19 साल की उम्र में गई डेथ
ये भी पढ़ें:शोले के गब्बर से है टीवी की अम्मा जी एक्ट्रेस कृतिका देसाई का पारिवारिक रिश्ता


इस बार नए आईडिया देंगे दस्तक

बता दें, इसके अलावा शार्क के मंच पर कई बिजनेस आईडिया पहुंचे थे। एक ऐसा बिजनेस आईडिया पहुंचा था जो फिल्मों को AI के नजरिए से पेश करेगा, एक ऐसा भी आईडिया जो गीले कचरे को सूखी मिट्टी बना देता है। फूड बिजनेस, देश को स्पेस तक ले जाने वाला आईडिया। कलाम लैब जैसे आईडिया इस बार देखने को मिलेंगे।दूसरी तरफ नए शार्क भी अपनी पहचान बना रहे हैं। ये सीजन भी हिट माना जा रहा है। ऑडियंस इस सीजन को अच्छा रिएक्शन दे रही है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।