Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीsharad Malhotra tells how a fan sent him towel I love you written with blood
कैसा लगा मेरा बलिदान? जब फैन ने एक्टर को भेजी खून से आई लव यू लिखी तौलिया, बोले- फेसबुक पर…

कैसा लगा मेरा बलिदान? जब फैन ने एक्टर को भेजी खून से आई लव यू लिखी तौलिया, बोले- फेसबुक पर…

संक्षेप:

टीवी एक्टर ने बताया कि वह शूट खत्म करके घर पहुंचे तो गार्ड ने एक पैकेट दिया। इस पर खून से आई लव यू लिखा था। उसने फेसबुक पर मैसेज किया था जिसे पढ़कर शरद डर गए और उसे ब्लॉक कर दिया था।

Mon, 27 Oct 2025 01:06 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

एक्टर्स के साथ फैन्स अजब-गजब हरकतें करते रहते हैं। अब टीवी एक्ट्रेस शरद मल्होत्रा ने अपने साथ हुई ऐसी ही घटना बताई है। बात काफी पुरानी है। शरद ने बताया कि एक फैन ने उन्हें टॉवल गिफ्ट की थी जिसमें खून से आई लव यू लिखा था। इसके बाद फैन ने फेसबुक पर उन्हें मैसेज किया था जिसे देखकर शरद ने उसे ब्लॉक कर दिया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

टॉवल पर दिखा लाल रंग

शरद मल्होत्रा जूम से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने फैन से जुड़ी अजीब घटना बताई, बोले, 'जब मैं अपना पहला शो कर रहा था तो मुझे अपने फैन से एक गिफ्ट पैकेट मिला। मैं शूट खत्म करके लेट नाइट लौटा। सिक्योरिटी गार्ड ने मुझे पैकेट दिया। मैंने घर जाकर इसे खोला। मैंने देखा एक टॉवल थी जिसमें लाल रंग से आई लव यू। ये अजीब सा लाल रंग था। यह रंग नहीं था। मुझे पता नहीं ये क्या था।

कैसा लगा मेरा खून का बलिदान?

शरद ने बताया कि फेसबुक पर एक मैसेज आया उसके बाद उस फैन को ब्लॉक कर दिया था। शरद बोले, 'उस वक्त मैं फेसबुक बहुत यूज करता था। मुझे मैसेज मिला था, 'कैसा लगा मेरा खून का सैक्रिफाइस?' मैं डर गया और तुरंत उस अकाउंट को ब्लॉक कर दिया। मैं सबसे रिक्वेस्ट करना चाहता हूं कि खून बर्बाद ना करें। यह कीमती चीज है। यह बहुत डरावना था। आई लव यू तक ठीक है लेकिन खून वगैरह ना यूज करें।'

इन सीरियल्स से बनी पहचान

शरद को बनूं मैं दुलहन तेरी से काफी पॉप्युलैरिटी मिली थी। वह सागर प्रताप सिंह के रोल में थे। वह भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप, नागिन 5, कसम तेरे प्यार की और मुस्कान सीरियल में भी काम कर चुके हैं।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma
काजल शर्मा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम को लीड करती हैं। पत्रकारिता में करीब 15 वर्षों का अनुभव रखने वाली काजल ने प्रिंट और डिजिटल, दोनों ही माध्यमों में अपनी पहचान बनाई है। फिल्म, टीवी, फैशन और सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन, कंटेंट प्लानिंग और एग्जिक्यूशन में उनकी गहरी पकड़ है। सोशल मीडिया ट्रेंड्स पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिन्हें वह दिलचस्प अंदाज में खबरों के जरिए पाठकों तक पहुंचाती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।