'सावधान इंडिया' के होस्ट शुरू में करते थे यह गड़बड़, सुशांत सिंह ने बताया शूटिंग का मजेदार किस्सा
Savdhaan India: सुशांत सिंह जिन्हें सावधान इंडिया में उनके काम के लिए बहुत सराहा गया, क्या आपको पता है कि पहले वो बहुत खराब काम कर रहे थे। उन्होंने अपने काम को रिव्यू किया, जब सेट पर एक मजेदार घटना हुई।

सुशांत सिंह को इंडस्ट्री के कुछ सबसे हुनरमंद कलाकारों में गिना जाता है। उन्होंने कई फिल्मों और टीवी शोज में काम किया है, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा फेम मिला सच्ची घटनाओं पर आधारित टीवी सीरियल 'सावधान इंडिया' से। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शुरुआती दिनों में टीम उनकी परफॉर्मेंस से खास खुश नहीं थी। वो अपने काम में कहां गलती कर रहे हैं, इस बात का अहसास सुशांत सिंह को तब हुआ जब उन्हें क्रिएटिव प्रोड्यूसर ने एक दिन मजाक-मजाक में हिंट दिया।
शुरू में बहुत बुरा काम किया है
सुशांत सिंह ने हिंदी कमेंट्री के साथ बातचीत में जब पूछा गया कि आपने सपने में भी ऐसा सोचा था कि आपका यह काम आपके और भी बेहतरीन कामों को ढक देगा? तो जवाब में उन्होंने कहा, "नहीं नहीं बिल्कुल भी नहीं। इनफैक्ट सावधान इंडिया शुरू करते वक्त यह भी नहीं सोचा था कि यह प्रोग्राम इतने लंबे वक्त तक चलेगा या इतना आइकॉनिक बन जाएगा।" इसके बाद सुशांत सिंह ने बताया, "शुरू के एपिसोड आप अगर देखेंगे तो मैंने बहुत बुरा काम किया है।" फिर आगे सुशांत ने जो बताया वो सुनकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी।
'सर शो का नाम सावधान इंडिया है'
सुशांत सिंह ने कहा, "हां, बहुत-बहुत बुरा था। मुझे लगता था कि मैं बहुत अच्छा हूं क्योंकि आप मानकर चलते हैं ना, एक्टर तो मैं अच्छा हूं ही। ठीक है ना? तो एंकरिंग में क्या है? अच्छा ही कर रहा होउंगा मैं जो कर रहा हूं।" सुशांत ने बताया, “क्रिएटिव प्रोड्यूसर थी वो एक दिन आई सेट पर। उन्होंने कहा सर बहुत अच्छा चल रहा है। सर एक बात कहनी है। सर शो का नाम सावधान इंडिया है, पर आप सावधान क्यों रहते हैं? तो वहां मुझे एहसास हुआ और मैंने वापस एपिसोड्स देखे और वाकई बॉडी लैंग्वेज बड़ी स्टिफ थी भाई।”
बता दें कि सुशांत के अलावा भी कई लोगों ने 'सावधान इंडिया' होस्ट किया है, लेकिन जिस तरह उन्होंने इस शो को होस्ट किया, वो एक लैंडमार्क बन गया। बता दें कि सुशांत सिंह को उन टीवी एक्टर्स में गिना जाता है जिन्होंने इतने अलग-अलग के किरदार निभाए हैं।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




