सना ने बसीर के साथ अकेले पोज करने से किया मना, बोलीं- ‘नहीं मैं ऐसी फोटोज नहीं…'

Jan 24, 2026 09:31 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सना खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में पैप्स सना खान से बसीर अली के साथ पोज करने को कहते हैं, लेकिन सना खान मना कर देती हैं। 

सना ने बसीर के साथ अकेले पोज करने से किया मना, बोलीं- ‘नहीं मैं ऐसी फोटोज नहीं…'

पूर्व अभिनेत्री सना खान और उनके पति मुफ्ती अनस सैयद ने पिछले साल रौनक-ए-रमजान नाम से एक पॉडकास्ट शुरू किया था। अब इस पॉडकास्ट का सीजन 2 आनेवाला है। सीजन 2 में बिग बॉस 19 के बसीर अली मेहमान बनकर पहुंचेंगे। हाल ही में बसीर अली, सना खान और उनके पति अनस सैयद साथ में नजर आए। अब सोशल मीडिया पर सना खान का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में पैप्स सना को बसीर अली के साथ पोज करने को कहते नजर आ रहे हैं, लेकिन सना खान मना कर देती हैं।

वायरल हो रहा है सना खान का वीडियो

जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें सना खान, उनके पति अनस सैयद और बसीर अली खान पैप्स के सामने पोज कर रहे होते हैं। इसके बाद पैप्स सना से कहते हैं कि वो केवल बसीर के साथ भी पोज करें। सना पैप्स को मना कर देती हैं। वो कहती हैं- ‘नहीं मैं ऐसी फोटोज नहीं…’। इसके बाद बसीर कहते हैं- 'हम लोग इतने ही डिस्टेंस पर रहेंगे। ये हमारा ग्रुप है।'

वायरल वीडियो पर क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स

इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने अपना रिएक्शन दिया है। कुछ लोग जहां सना की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग उनके लिए घटिया कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक ने लिखा- अच्छा किया सना ने, वो अपने पति का साथ नहीं छोड़ रही है। बसीर के लिए सम्मान बढ़ गया। एक दूसरे यूजर ने लिखा- गैर मर्द के साथ वो फोटो क्यों क्लिक कराएगी। एक ने लिखा- बसीर ने भी उनका सम्मान किया।

एक यूजर ने लिखा- सना गैर मर्द के साथ तस्वीर नहीं क्लिक करा सकती हैं, लेकिन बिना पर्दे के पैप्स के सामने पोज कर सकती हैं। एक ने लिखा- हेट स्टोरी 3 का स्क्रीन याद आ गाया। एक यूजर ने लिखा- पू बनी सति सावत्री।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।