कंटेस्टेंट ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर मारा जोक, समय रैना ने बीच में ही रोककर पूछा यह सवाल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Samay Raina: समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट का पहला सीजन काफी ज्यादा विवादों में रहा था, अब इस शो का दूसरा सीजन आया है और यह लगातार सुर्खियां बटोर रहा है।

Samay Raina
समय रैना ने अपने कॉमेडी शो में एक कंटेस्टेंट को उसी वक्त रोक दिया, जब वह अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर जोक मारने जा रहा था।

स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' पहले सीजन में जितना बड़ा हिट रहा, इसके कुछ ही वक्त बाद विवादों में आ गया। इसके बाद उन्हें मुसीबतों के एक लंबे दौर से निकलना पड़ा, जिसके कुछ महीने बाद उन्होंने इंडियाज गॉट लेटेंट (सीजन 2) के साथ धमाकेदार कमबैक किया। पहले सीजन के मुकाबले उनके शो का यह सीजन और भी बड़ा हिट रहा। हालांकि सीजन-2 में समय रैना बहुत फूंक-फूंककर कदम बढ़ा रहे हैं। शो के हालिया एपिसोड में जब एक कंटेस्टेंट ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर जोक मारने की कोशिश की तो समय रैना ने उसे वहीं रोक दिया।

कुत्तों पर जोक मारने से की शुरुआत

'इंडियाज गॉट लेटेंट' के इस खास एपिसोड में वरुण धवन, मेधा शंकर, निशांत तंवर और शेरोन वर्मा नजर आए थे। शो में आया एक कंटेस्टेंट थोड़ा नर्वस था, क्योंकि उसने पैनल पर बैठे सभी सेलेब्रिटीज को कुत्तों से जुड़े जोक्स पर हंसाने की कोशिश की थी। हालांकि जब उसका कोई पत्ता नहीं चला तो उसने अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर एक जोक मारने की कोशिश की। समय रैना ने इस कंटेस्टेंट को रोका और मजाकिया लहजे में उनसे पूछा कि वह कोई ऐसा जवाब दे सकते हैं जिसे वह शो में रख सकें। बता दें कि अहमदाबाद प्लेन क्रैश में कई लोगों की जान गई थी और यह मुद्दा काफी वक्त तक कई वजहों से सुर्खियों में रहा था।

अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर मारा जोक

कंटेस्टेंट विजय पोरिया ने भेड़िये के जोक्स सुनाकर समय, वरुण और बाकी लोगों को हंसाने की पूरी कोशिश की। उन्हें थोड़ा कम्फर्टेबल करने के लिए समय रैना ने उनसे पूछा, "आपको फ्लाइट में ट्रेवल करने से इतना डर ​​क्यों लगता है? क्या वे बहुत महंगी होती हैं?" तब उन्होंने जवाब दिया, "नहीं। मैं अहमदाबाद से हूं, है ना? तो, यह वजह नहीं थी," यह सुनकर वरुण, समय और बाकी लोगों ने हामी भरी। लेकिन क्योंकि इस पर विजय को उतना अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था, तो विजय ने अपने जोक की दिशा थोड़ी मोड़ दी।

समय ने बीच में ही रोक दिया जोक

फिर उन्होंने कहा, "एक साल पहले, मैं छत पर आराम कर रहा था। मुझे मेरे दोस्त का फोन आया, जिसने कहा, बाईं तरफ देखो।" इससे पहले कि विजय अपना जोक पूरा करते, तभी समय ने उन्हें रोककर कहा, "क्या आप कोई दूसरा जवाब दे सकते हैं जिसे हम रख सकें? तो चलिए मैं फिर से पूछता हूं। आपको हवाई जहाज से बहुत डर लगता है।" विजय ने मजाक में कहा, "यार, हवाई जहाज काफी महंगे होते हैं।" यह सुनकर वहां मौजूद सभी लोग जोर से हंस पड़े। मालूम हो कि गुजरात से लंदन जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट 12 जून 2025 को दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस एक्सीडेंट में सवार 230 लोगों में से सिर्फ एक ही जिंदा बचा।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीकंटेस्टेंट ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर मारा जोक, समय रैना ने बीच में ही रोक दिया