मिस्ट्री गर्ल का हाथ पकड़े नजर आए समय रैना, भीड़ ने घेरा, यूजर्स बोले-यही है पार्टनर
स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना को बीती रात एक मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें भीड़ से बचाते हुए समय लड़की का हाथ पकड़े हुए उन्हें सुरक्षित गाड़ी तक लेकर देखे जा रहे हैं।

स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर से खबरों में बने हुए हैं। लेकिन इस बार वजह उनका शो इंडियाज गॉट लेटेंट नहीं बल्कि उनके साथ नजर आने वाली एक मिस्ट्री गर्ल है। बीती रात यानी मंगलवार को समय रैना एक लड़की के साथ पब्लिक में नजर आए। समय को सामने देखकर भीड़ उनके पास उनकी एक झलक के लिए गई। इस दौरान कॉमेडियन अकेले नहीं थे बल्कि उनके साथ चेहरे पर मास्क लगाए एक लड़की थी। समय को मिस्ट्री गर्ल का हाथ पकड़ कर उन्हें सुरक्षित गाड़ी तक छोड़ते देखा जा सकता है।
मिस्ट्री गर्ल के साथ देखे गए समय रैना
समय का वीडियो सामने आने के बाद लोग इस मिस्ट्री गर्ल को उनकी कथित पार्टनर बता रहे हैं। हालांकि, लड़की की पहचान नहीं हो पाई है क्योंकि उन्हें चेहरे पर मास्क के साथ देखा गया था। वीडियो में उन्हें लड़की का हाथ पकड़े हुए उन्हें भीड़ से बचाते हुए गाड़ी तक लेते देखा जा सकता है। समय ने अपनी निजी जिंदगी मीडिया और पैपराजी की दुनिया से दूर रखी हुई है। यूजर्स ने इस लड़की को समय की गर्लफ्रेंड बताया है।
मेधा शंकर के साथ अफेयर की खबर
इस मिस्ट्री गर्ल से पहले समय रैना का नाम फिल्म '12th फेल' एक्ट्रेस मेधा शंकर के साथ भी जुड़ा था। ये सब तब शुरू हुआ जब एक पोस्ट वायरल हुई जिसमें कहा गया था कि समय और मेधा को साथ एक ही लोकेशन पर देखा गया है। पोस्ट में ये भी कहा गया था कि जब लोगों ने इन्हें साथ देखा तो दोनों ने एक दूसरे से अलग चलना शुरू कर दिया था। इस खबर के बाद बीती रात समय रैना मिस्ट्री गर्ल के साथ देखे गए हैं।
समय पर लगा जुर्माना
बता दें, मंगलवार को ही सुप्रीम कोर्ट ने इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद से जुड़ी कार्यवाही के मामले में समय पर 3 लाख रुपए का जुर्माना लगाया। भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस जे।वी। मोहना की बेंच ने रैना को दो हफ्ते के अंदर यह रकम जमा करने का निर्देश दिया। बेंच ने कहा कि उन्होंने कथित तौर पर कोर्ट के सामने झूठे बयान दिए और कोर्ट के पहले के निर्देशों का पालन नहीं किया। बेंच ने कहा, ‘हमें इसमें कोई शक नहीं है कि समय रैना ने कोर्ट को गुमराह किया है। उन्होंने इस कोर्ट के सामने दिए गए बयानों का खुलेआम उल्लंघन किया है। यह गलत व्यवहार तब और बढ़ गया जब यह कहा गया कि कल कंप्लायंस एफिडेविट दाखिल किया गया था, जबकि असल में कोई एफिडेविट दाखिल ही नहीं किया गया।’
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी


