समय रैना ने अमिताभ बच्चन को किया रोस्ट, कहा- अपने बेटे को क्यों खड़ा नहीं कर पाए?

Apr 08, 2026 09:43 am ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

Samay Raina Show: समय रैना ने अपने नए शो ‘स्टिल अलाइव’ में ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ पर बात की। सुनील पाल, मुकेश खन्ना और बी प्राक पर तंज कसा। वहीं अमिताभ बच्चन को रोस्ट किया।

समय रैना ने अमिताभ बच्चन को किया रोस्ट, कहा- अपने बेटे को क्यों खड़ा नहीं कर पाए?

Samay Raina Show Still Alive: समय रैना ने अपने नए शो ‘स्टिल अलाइव’ आया है। उन्हाेंने इस शो में इंडियाज गॉट लैटेंट विवाद पर बात की। उन्होंने कहा कि उस समय हर कोई उन्हें खाने आ गया था। समय ने अपनी ऑडियंस से कहा, ‘हम कॉमेडियन्स, एक्टर्स, इन्फ्लुएंसर्स इंटरनेट पर एक कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं क्योंकि अगर हम इंटरनेट पर अपनी रिएल पर्सनैलिनी दिखाने लगे, वो कहने लगे जो हम रियल लाइफ में कहते हैं तो हर दिन हम पर तीन एफआईआर होगी।’ इसके बाद समय ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में अपने कैरेक्टर को याद किया।

क्या बोले समय रैना?

समय ने कहा कि उन्होंने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में भी अपने यूजुअल कैरेक्टर के हिसाब से बिहेव नहीं किया था। उन्होंने एक अच्छे इंसान की तरह बर्ताव किया था ताकि लोग बोलें, क्या वर्सेटाइल क्रिएटर है। उन्होंने वहां कहा, ‘वह मैंने कहा, सर मेरी दादी मेरी आपकी बहुत बड़ी फैन हैं। दादी मर गई है मेरी। 7 साल हो गए हैं मेरी दादी को मरे।'

अमिताभ पर जोक

समय ने आगे कहा, ‘वैसे हॉट सीट पर बैठे हुए मेरे दिमाग में बहुत उल्टे सीधे ख्याल आ रहे थे, लेकिन मैंने उनसे थोड़ी कहा कि सर, आपने पोलियो की इतनी ऐड की है तो फिर अपने बेटे को पांव पे क्यों नहीं खड़ा कर पाए।’

रणवीर अल्लाहबादिया को किया ट्रोल

समय ने समझाते हुए कहा जिसकी इमेज ही गाली-गलौज और मजाक करने वाली हो अगर वो साफ-सुथरा इंसान बनने की कोशिश करे तो लोग मान भी जाते हैं। लेकिन बीयरबाइसेप्स (रणवीर अल्लाहबादिया) जैसे लोग जिसने सालों से अपनी योगा और मेडिटेशन करने की इमेज बनाई हो वो अगर गंदी बातें करे तो लोगों को हजम नहीं होता है। नॉनवेज खाने वाला वेज खा सकता है, लेकिन वेज खाने वाला नॉनवेज नहीं खा सकता।

बी प्राक, सुनील पाल और मुकेश खन्ना

इसके बाद समय ने बी प्राक, सुनील पाल और मुकेश खन्ना पर भी तंज कसा। दरअसल, इंडियाज गॉट लैटेंट विवाद के दौरान इन्होंने समय के खिलाफ वीडियो पोस्ट कर बयान दिए थे और इंडियाज गॉट लैटेंट को अश्लील कहा था।

डिजिटल क्रिएटर्स के साथ केबीसी में दिखे थे समय

याद दिला दें, कॉमेडियन समय रैना जनवरी 2025 के आखिर में ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 16वें सीजन में दिखे थे। वह तन्मय भट्ट और भुवन बाम जैसे डिजिटल क्रिएटर्स के साथ शो में गए थे।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।