'8 बार पूछा था', समय रैना ने बाताया क्यों नहीं हटाया था रणवीर का वो विवादित सवाल?
'इंडियाज गॉट लेटेंट' पिछले साल विवादों में फंसा था। अब समय रैना ने उस विवाद के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि आखिर क्यों उन्होंने उस एपिसोड से रणवीर इलाहाबादिया के सवाल को नहीं हटाया था?

पिछले साल फरवरी में समय रैना, रणवीर इलाहाबादिया और अपूर्वा मखीजा विवाद में फंस गए थे। समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में रणवीर इलाहाबादिया ने एक कंटेस्टेंट से पेरेंट्स से जुड़ा एक अश्लील सवाल पूछा था। उस एपिसोड के अपलोड होने के तीन दिन बाद एपिसोड पर बवाल मचा और समय रैना को अपने शो के सारे एपिसोड्स यूट्यूब से हटाने पड़े। अब समय रैना ने उस पूरी घटना के बारे में बात की और बताया कि उन्होंने उस एपिसोड से रणवीर का सवाल क्यों नहीं हटाया था।
समय रैना ने बताया क्यों नहीं हटाया वो सवाल?
समय रैना ने अपने यूट्यूब पर 1 घंटे 21 मिनट का वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि उस पूरे विवाद के दौरान उनके साथ क्या-क्या हुआ, किसने उनका साथ दिया और उन्होंने कैसे पूरा मामला हैंडल कर दिया। इस वीडियो में समय रैना ने कहा कि लोग उनसे पूछ रहे थे कि समय भाई आप अपने आपको इतना बुद्धिमान समझते हैं तो आपने वो सवाल उस एपिसोड से हटाया क्यों नहीं?
रणवीर ने 8 बार पूछा था वो सवाल
समय रैना ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, "मम्मी कसम कह रहा हूं, बियरबाइसेप्स (रणवीर) ने वो सवाल उस एपिसोड में कम से कम 8 बार पूछा था। इसके अलावा कई उल्टे-सीधे सवाल उसने पूछे थे। जब मैं एडिट करने बैठा तो लगा कि इसने तो बहुत गंदी बातें कर दी हैं। मैंने सोचा एक रख देता हूं, बाकी हटा देता हूं।"
फ्लाइट में एडिट किया था वो एपिसोड
समय रैना ने कहा कि उन्होंने अपनी तरफ से 99.9 पर्सेंट बैक्टीरिया तो हटा दिए थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि 1 पर्सेंट से ही पैंडेमिक आ जाएगा। समय रैना ने बताया कि वो उस वक्त अपने शो के लिए अमेरिका जा रहे थे। उन्होंने फ्लाइट में ही वो एपिसोड एडिट किया था और सिएटल पहुंचते ही उन्होंने वो एपिसोड अपलोड कर दिया था।
समय रैना ने कहा कि जब उन्होंने वो एपिसोड अपलोड किया तो पहले दिन तो कुछ नहीं हुआ। दूसरे दिन सोशल मीडिया पर थोड़ा निगेटिव कमेंट्स आए, लेकिन तीसरे दिन मामला बहुत ज्यादा बढ़ गया। उन्होंने कहा कि उन्होंने एक्स खोला और देखा कि बियर बाईसेप्स पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहे हैं और वो दूसरे नंबर पर। समय रैना ने मजाकिया अंदाज में कहा कि बियरबाइसेप्स को पहले नंबर पर देखकर उन्हें जलन हो गई थी।
शो से पहले समय को आया एंग्जाइटी अटैक
समय रैना ने बाताया कि उनके शो से पहले उन्हें पता चला कि बात कितनी आगे बढ़ गई है। शो से पहले उन्हें एंग्जाइटी अटैक आ गया। उन्होंने कहा कि उन्हें कुछ भी समझ नहीं आ रहा था। समय रैना ने कहा कि उन्हें नींद की गोलियां लेनी पड़ रही थीं।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


