कुशा कपिला को रोस्ट करने के बाद अब पहले जैसा नहीं रहा रिश्ता, समय रैना ने दोस्ती पर कहीं ये बात

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कुशा कपिला को गोल्डडिगर कहने के बाद अब पहले जैसा नहीं रहा रिश्ता। समय रैना ने हाल में बताया एक्ट्रेस के साथ अपने रिश्ते का सच। रोस्ट करने के बाद बदल गई दोस्ती।

kusha kapila samay raina

स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना अपनी डार्क कॉमेडी और जबरदस्त ह्यूमर के लिए मशहूर हैं। कॉमेडियन के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। अपने इसी डार्क ह्यूमर के लिए उन्हें कई बार ट्रोल भी होना पड़ा है। कुछ महीनों पहले समय ने इन्फ्लुएंसर से एक्ट्रेस बनी कुशा कपिला पर भी तंज कसे थे। कॉमेडियन ने अपने सेगमेंट में कुशा की टूटी हुई शादी पर कॉमेडी की थी। अपनी टूटी हुई शादी को लेकर मजाक कुशा को पसंद नहीं आया था और एक्ट्रेस ने एक लंबे पोस्ट में अपनी बात रखी थी। लेकिन उस रोस्ट के बाद समय रैना के साथ उनका रिश्ता बदल गया।

समय रैना ने हाल में रेडिट पर अपने फैंस को बताया कि कुशा के साथ उनका रिश्ता पहले जैसा नहीं रहा। रेडिट के आस्क मी एनीथिंग सेशन में उनसे कुशा के साथ उनकी दोस्ती के बारे में पूछा गया था। कॉमेडियन ने अपने जवाब में लिखा 'कुशा के साथ दोस्ती अब पहले जैसी नहीं रही है। हम बहोत कम ही बात करते हैं। लेकिन हाल में मेरी उनसे अच्छी बातचीत हुई थी। मैं उनके बेपरवाह व्यवहार को पसंद करता हूं। मुझे उम्मीद है कि किसी दिन वह और मैं हर बात पर खुलकर हंस सकेंगे लेकिन उस दिन के लिए समय है। मैं हमेशा उनकी सफलता पर खुश होऊंगा।’

बता दें, कुशा इस साल की शुरुआत में आशीष सोलंकी के Pretty Good Roast शो में नज़र आई थीं। इस शो में कॉमेडियन समय रैना ने कुशा की शादी का मजाक बनाते हुए उन्हें गोल्ड डिगर कहा था। साथ ही भद्दे तंज कसे थे। समय ने अपनी परफॉरमेंस के दौरान कहा था 'कुशा के पास एक कु***या भी है, जो आधे समय में कुशा के पास रहती है और बाकी समय खुश रहती है। दे दे ना, जोरावर को कु***या। उसकी जिंदगी में कोई कु***या तो हो।’ इस परफॉरमेंस के बाद समय और कुशा का रिश्ता बदल गया।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीकुशा कपिला को रोस्ट करने के बाद अब पहले जैसा नहीं रहा रिश्ता