कॉमेडियन समय रैना कर रहे हैं इस एक्ट्रेस को डेट? सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं तस्वीरें
समय रैना सुर्खियों में हैं। पहले उनका शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ चर्चाओं में बना हुआ था। वहीं अब उनकी डेटिंग लाइफ पर अटकलें लग रही हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि समय का नाम किससे जोड़ा जा रहा है।

मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में समय रैना के साथ एक एक्ट्रेस भी नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि समय रैना और ये एक्ट्रेस रिलेशनशिप में हैं। अब सवाल ये उठता है कि यहां किस एक्ट्रेस की बात हो रही है और इनकी डेटिंग की अफवाहें क्यों उड़ रही हैं? आइए बताते हैं।
एक्ट्रेस का नाम
वायरल हो रहीं तस्वीरों में समय रैना के साथ मेधा शंकर हैं। बता दें, मेधा शंकर की फिल्म '12वीं फेल' ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और वो रातोंरात दर्शकों के दिलों पर राज करने लगीं।
आखिर क्यों उड़ रही हैं दोनों की डेटिंग की अफवाहें?
समय और मेधा की डेटिंग की चर्चाएं अचानक नहीं शुरू हुईं, बल्कि इसके पीछे कुछ खास वजहें हैं जिनकी वजह से फैंस कयास लगाने पर मजबूर हो गए:
1. अफवाहों को हवा तब मिली जब दोनों को कई मौकों और पब्लिक इवेंट्स में एक साथ स्पॉट किया गया। पपराजी के वीडियो में दोनों की मौजूदगी ने नेटिजंस का ध्यान खींचा।
2. इंस्टाग्राम और एक्स पर दोनों के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें फैंस उनके बीच की केमिस्ट्री और 'आई कॉन्टैक्ट' को नोटिस करने का दावा कर रहे हैं।
3. कुछ फैंस का ये भी दावा है कि समय ने अपने एक लाइव शो के दौरान मजाकिया अंदाज में मेधा शंकर को पसंद करने की बात कही थी। हालांकि समय अपने इस तरह के ह्यूमर के लिए जाने जाते हैं, लेकिन फैंस ने इसे सच मान लिया।
4. कुछ लोग कह रहे हैं कि समय बहुत कम लोगों की पोस्ट लाइक करते हैं। हालांकि, समय ने मेधा का हर एक पोस्ट लाइक किया हुआ है।
नोट: ये खबर पूरी तरह से सोशल मीडिया पर चल रहे कयासों, फैंस की प्रतिक्रियाओं और वायरल वीडियो पर आधारित है। समय रैना या मेधा शंकर की तरफ से उनके रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है। लाइव हिंदुस्तान इसकी प्रामाणिकता का दावा नहीं करता है।
समय रैना का शो
समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2' शुरू हो चुका है। हर दूसरे शनिवार इस शो का नया एपिसोड नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर आएगा।
ये फिल्में कर चुकी हैं मेधा
मेधा ने साल 2015 में विद यू फॉर यू ऑलवेज, साल 2021 में शादीस्थान, 2022 मेंमैक्स और 2023 में 12वीं फेल की हैं। इसके अलावा उन्होंने 2019 में बीचम हाउस और 2021 में दिल बेकरार जैसे शोज भी किए हैं।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ें

