Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीsalman khan sister arpita khan supports mahhi vij nadeem qureshi bond
माही-नदीम के सपोर्ट में आगे आईं सलमान खान की बहन अर्पिता, बोलीं- हम किस तरह की दुनिया में रह रहे हैं

माही-नदीम के सपोर्ट में आगे आईं सलमान खान की बहन अर्पिता, बोलीं- हम किस तरह की दुनिया में रह रहे हैं

संक्षेप:

टीवी एक्ट्रेस माही और नदीम के रिश्ते पर उठ रहे सवालों के बीच सलमान खान की बहन अर्पिता खान सामने आई हैं। अर्पिता ने नदीम का समर्थन करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। इसके अलावा अंकिता लोखंडे भी माही के लिए बोल चुकी हैं।

Jan 12, 2026 02:26 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टीवी एक्ट्रेस माही विज इन दिनों खबरों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने हाल में नदीम कुरैशी के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर के कैप्शन में माही ने नदीम को जन्मदिन की बधाई देने के साथ उन्हें अपना सबसे खास दोस्त बताया था। माही की बेटी ने नदीम को अब्बा कहते हुए जन्मदिन की बधाई दी थी। सोशल मीडिया पर तारा के इंस्टाग्राम पर माही और नदीम के रिश्ते को लेकर यूजर्स ने कमेंट किए थे। बाद में माही ने खुद को जज किए जाने और अपने खास रिश्ते पर सवाल उठाए जाने पर चुप्पी तोड़ते हुए सफाई दी थी। एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने भी माही का सपोर्ट किया और अब सलमान खान की बहन अर्पिता खान भी माही- नदीम के समर्थन में सामने आई हैं।

अर्पिता ने नदीम को टारगेट करने वालों के लिए लिखा पोस्ट

अर्पिता खान ने एक पोस्ट को दोबारा शेयर करते हुए उसके कैप्शन में रिश्ते को जज करने वाले लोगों की सोच पर सवाल उठाए हैं। नदीम कुरैशी को टैग करते हुए अर्पिता ने लिखा, अगर जैसे इंसान को भी टारगेट किया जा सकता जा सकता है तो मैं नहीं जानती कि हम किस तरह की दुनिया में रह रहे हैं’।

ये भी पढ़ें:जानिए कौन हैं यामी गौतम की फिल्म हक में उनकी सौतन बनने वाली सायरा?
ये भी पढ़ें:इस दुनिया में नहीं रहे रियलिटी शोज के ये विनर्स, एक की 19 साल की उम्र में गई डेथ
arpita khan mahhi vij

अंकिता लोखंडे ने भी दिया साथ

इसके अलावा अंकिता लोखंडे ने भी अपने पोस्ट में बताया था कि वो माही, जय और नदीम को करीब से जानती हैं। नदीम ना सिर्फ माही के मुश्किल वक्त में खड़े रहे बल्कि उन्होंने उनका भी साथ दिया था। ऐसे में उनके रिश्ते को जज नहीं किया जाना चाहिए।

माही का खास रिश्ता

बता दें, माही ने नदीम को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में वो नदीम को केक खिलाती हुई देखी जा रही हैं।अ एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में लिखा था कि उन्होंने इस रिश्ते को चुना है। नदीम ने उनका मुश्किल वक्त में साथ दिया, उनके लिए खड़े रहे। इसलिए वो उनके लिए घर-परिवार का हिस्सा हैं। वो उन्हें प्यार करती हैं। इसके अलावा माही की बेटी ने नदीम को अब्बा कहते हुए पोस्ट शेयर किया था।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।