Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीsalman khan pulls leg of elvish Yadav hinting at his snake venom case
Bigg Boss 19: सलमान खान ने स्नेक वीनम केस पर एल्विश की खींची टांग? बोले- आपका तो विष से…

Bigg Boss 19: सलमान खान ने स्नेक वीनम केस पर एल्विश की खींची टांग? बोले- आपका तो विष से…

संक्षेप:

एल्विश यादव बिग बॉस 19 में पहुंचे तो सलमान खान ने उनके मजे लिए। वह जहर से जुड़ा एक टास्क करने आए थे और सलमान ने उनका स्वागत करते ही वीनम केस की तरफ इशारा करके उनकी टांग खींची।

Oct 06, 2025 12:06 pm ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

एल्विश यादव बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर रह चुके हैं। अब बिग बॉस सीजन 19 में वह मेहमान बनकर आए तो सलमान खान उनकी टांग खींचने से नहीं चूके। एल्विश को एक टास्क करवाना था जो जहर से जुड़ा था। सलमान ने कहा कि एल्विश का विष से पुराना नाता है, इस पर एल्विश हंसने लगे। याद दिला दें कि एल्विश यादव का नाम स्नेक वीनम कॉन्ट्रोवर्सी में आ चुका है। सलमान का इशारा उस ही तरफ था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सलमान ने ऐसे किया एल्विश का स्वागत

एल्विश के आने पर सलमान खान ने उनका स्वागत किया और बोले, 'एल्विश यादव का स्वागत कीजिए। एकदम सिस्टम हैंग कर देना।' इस पर एल्विश बोलते हैं, 'घरवालों के अंदर विष है, उसका इलाज करने आया हूं।' इस पर सलमान ने उनके स्नेक वीनम वाले केस पर तंज कसते हुए कहा, 'विष से तो आपका पुराना नाता है।' एल्विश ने जवाब दिया, 'काफी।' इस पर सलमान बोले, 'मुझे नहीं पता था कि आप ठीक भी कर लेते हैं। आपके पास एंटीडोट है।'

स्नेक वीनम कॉन्ट्रोवर्सी में फंस चुके एल्विश

बता दें कि एल्विश यादव स्नेक वीनम से जुड़ी लीगल कॉन्ट्रोवर्सी में फंस चुके हैं। उनका नाम रेव पार्टीज में स्नेक वीनम (सांप का जहर) सप्लाई करने में आ चुका है। अभी मामले की जांच चल रही है।

घरवालों ने चुने अपने टारगेट

एल्विश बिग बॉस में 'पॉइजन का एंटीडोट' टास्क करवाने आए थे। इसमें कंटेस्टेंट को बताना था कि किसके अंदर विष है। उस घरवाले का विष निकालने के लिए एंटीडोट दिया जाना था। जीशान कादरी ने कुनिका सदानंद को जहरीला बताया। वहीं अभिषेक बजाज ने फरहाना भट्ट को टारगेट किया।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma
काजल शर्मा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम को लीड करती हैं। पत्रकारिता में करीब 15 वर्षों का अनुभव रखने वाली काजल ने प्रिंट और डिजिटल, दोनों ही माध्यमों में अपनी पहचान बनाई है। फिल्म, टीवी, फैशन और सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन, कंटेंट प्लानिंग और एग्जिक्यूशन में उनकी गहरी पकड़ है। सोशल मीडिया ट्रेंड्स पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिन्हें वह दिलचस्प अंदाज में खबरों के जरिए पाठकों तक पहुंचाती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।