Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीSalman Khan payed tribute to Dharmendra during Bigg Boss 19 Grand Finale
Bigg Boss 19: फिनाले में ऐसा क्या हुआ जो रो पड़े सलमान खान, घरवाले रह गए शॉक्ड

Bigg Boss 19: फिनाले में ऐसा क्या हुआ जो रो पड़े सलमान खान, घरवाले रह गए शॉक्ड

संक्षेप:

Bigg Boss 19 Grand Finale: ‘बिग बॉस 19’ के ग्रांड फिनाले में टॉप-3 अनाउंस करने के बाद सलमान खान इमोशनल हो गए। सलमान ने घरवालों को ऐसी खबर दी कि वे भी शॉक्ड हो गए।

Dec 07, 2025 11:26 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

‘बिग बॉस 19’ के ग्रैंड फिनाले में शो के होस्ट सलमान खान की आंखें नम हो गईं। वह इमोशनल हो गए। दरअसल, उन्होंने घरवालों को बताया कि हिंदी सिनेमा के ही-मैन धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे। धर्मेंद्र के निधन की खबर सुनकर ‘बिग बॉस 19’ के फाइनलिस्ट शॉक्ड रह गए। इसके बाद सलमान खान और शो के कंटेस्टेंट्स ने खड़े होकर दिवंगत एक्टर को श्रद्धांजलि दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सलमान खान ने कहा, ‘जब आप लोग अंदर थे तब हमने अपने ही-मैन को खो दिया। हमने सबसे बेहतरीन इंसान को खो दिया। मुझे नहीं लगता कि धरम जी से बेहतर कोई इंसान है। उन्होंने अपनी जिंदगी किंग साइज जी है, दिल खोलकर जी है। 60 साल तक लोगों का मनोरंजन किया है। उन्होंने हमें सनी देओल दिया, बॉबी देओल दिया और ईशा देओल दी।’

सलमान खान ने आगे कहा, ‘सबसे खास बात ये है कि जिस वक्त से उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री जॉइन की है और आखिरी तक, उनका सिर्फ एक ही सपना था कि काम करना है, अच्छा काम करना है। उन्होंने हर तरह का रोल किया है। उन्होंने कॉमेडी की है, उन्होंने रोमांस किया है, उन्होंने ड्रामा किया है। हर तरह के रोल बेहतरीन ढंग से किया है। मेरा करियर ग्राफ, मैंने सिर्फ धरम जी को फॉलो किया है, किसी और एक्टर को नहीं क्योंकि वो एक मासूम चेहरा लेकर आए थे और ही-मैन की बॉडी। एक चार्मिंग कैरेक्टर, एक एनर्जी लेकर आए थे वो और वो उनके पास आखिरी समय तक था। लव यू धरम जी।’

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।