बिग बॉस 20 की कास्टिंग से सलमान खान भी नहीं खुश? बोले- कभी-कभी गलती हो जाती है

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बिग बॉस 20 की कास्टिंग को लेकर सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई थी। अब पहली बार सलमान खान ने शो की कास्टिंग को लेकर बात की है। सलमान खान ने कास्टिंग को लेकर गलती भी मानी है। 

Salman Khan Bigg Boss 20
सलमान खान ने बिग बॉस 20 की कास्टिंग को लेकर की बात

बिग बॉस 20 की शुरुआत तो धमाकेदार हुई है। दूसरे दिन से ही कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं। हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स ने इस बार की कास्टिंग को लेकर काफी निराशा जताई है। कास्टिंग को लेकर हो रही आलोचनाओं पर अब सलमान खान ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कास्टिंग को लेकर गलती भी मानी है।

बिग बॉस 20 की कास्टिंग को लेकर सलमान खान ने की बात

बिग बॉस 20 की आलोचनाओं को लेकर सलमान खान ने इस सीजन के पहले वीकेंड के वार पर बात की। उन्होंने घरवालों के सामने ये मुद्दा उठाया। सलमान खान कंटेस्टेंट्स से बात करते हुए उन्हें अच्छा करने की सलाह देते नजर आए। इसी दौरान सलमान ने कास्टिंग को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा- हमने सोचा कि कंटेस्टेंट्स को सोच-समझकर चुना गया है, लेकिन कभी-कभी चुनाव में भी गलती हो जाती है। सलमान खान ने इस बातचीत के दौरान भी बताया कि कैसे बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स चुनने में टीम को 8 महीने लग जाते हैं।

सलमान खान ने बोला कभी-कभी हो जाती है गलती

कंटेस्टेंट्स से बात करते हुए सलमान खान ने कहा, "हमने सोचा कि कंटेस्टेंट्स को सोच-समझकर चुना गया है, लेकिन कभी-कभी चुनाव में भी गलती हो जाती है। जो कंटेस्टेंट शो में नजर नहीं आ रहे हैं, वो ये कहकर अपना बचाव कर सकते हैं कि वो गेम में बहुत कुछ कर रहे हैं, लेकिन असल बात ये है कि वो जो कुछ कह या कर रहे हैं, उसे शो में दिखाया जाए नहीं जा सकता है।"

अमन गांधी से सलमान खान ने सीधेतौर पर की बात

इस बातचीत के दौरान सलमान खान ने कंटेस्टेंट अमन गांधी से बात की। उन्होंने अमन से पूछा कि उनकी क्या शिकायत रहती थी? अमन को पहले तो समझ नहीं आया, लेकिन फिर सलमान ने ही कहा कि उन्हें हमेशा ये शिकायत रहती है कि उनमें लीड रोल करने की काबीलियत है, लेकिन उन्हें हमेशा साइड रोल मिलते हैं। उन्होंने अमन से कहा कि अगर उनकी हमेशा ये शिकायत रहती है तो वो बिग बॉस के घर में क्यों साइड किरदार बनकर रह रहे हैं? उन्होंने अमन से कहा कि अपनी कमियों के लिए हमेशा दूसरों को जिम्मेदार नहीं ठहराना चाहिए। अमन भी गंभीरता से सलमान खान की बात सुनते नजर आए थे।

वीकेंड के वार पर इमोशनल हुए काजी तौकीर

वीकेंड का वार काजी के लिए काफी इमोशनल रहा। सलमान खान ने काजी की तारीफ की। इसी के साथ उन्होंने काजी के संघर्षों को लेकर भी बात की। सलमान की बातें सुनकर काजी तौकीर इमोशनल नजर आए। वहीं, एक टास्क के दौरान सलमान ने घरवालों से पूछा कि अभी तक के गेम के मुताबिक घरवालों को क्या लगता है कि घर का बॉस कौन है? ज्यादातर घरवालों ने काजी तौकीर को ही घर का बॉस बताया।

जब काजी के लिए घर में डॉक्टर को भेजा गया

बता दें, काजी तौकीर अपनी हरकतों की वजह से पहले दिन से ही घरवालों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। काजी तौकीर ने वीकेंड के वार से ठीक एक दिन पहले वाले एुपिसोड में घर में बवाल काट दिया था। हालांकि, काजी तौकीर एक्टिंग ही कर रहे थे, लेकिन फिर भी काजी तौकीर की हरकतों को देखते हुए बिग बॉस ने घर में उनके लिए डॉक्टर भेजा था। काजी तौकीर ने डॉक्टर को बताया था कि उन्हें कुछ भी नहीं हुआ है। वो बस एक्टिंग कर रहे हैं और ये उनके खेल का हिस्सा है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीबिग बॉस 20 की कास्टिंग से सलमान खान भी नहीं खुश? बोले- कभी-कभी गलती हो जाती है