
Bigg Boss 19: मुझे तो बड़ी सुंदर लगती हैं…सलमान ने इस कंटेस्टेंट की तारीफ में कह दी ये बात, गौरव को बताया स्टार
बिग बॉस 19 के वीकेंड के वार में सलमान खान ने इस कंटेस्टेंट की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें वो बहुत सुंदर लगती हैं। आगे एक्टर ने फरहाना और तान्या के गेम को एक्सपोज भी किया।
बिग बॉस 19 का शनिवार वाला वीकेंड का वार जबरदस्त रहा। सलमान खान ने तान्या मित्तल के गेम प्लान और उनकी चालाकी को एक्सपोज किया। वहीं फरहाना को उनके अपशब्दों के लिए फटकार लगाई। इस बीच सलमान गौरव खन्ना, प्रणित मोरे को सपोर्ट करते दिखे। लेकिन मालती के लिए जो कमेंट किया उससे तो उनका दिन ही बन गया। दरअसल, सलमान, फरहाना को बता रहे थे कि उन्होंने किस कंटेस्टेंट को क्या-क्या कहा है। इसी दौरान उन्होंने मालती की सुंदरता की तारीफ की।
ये कंटेस्टेंट लगती हैं सुंदर
सलमान, फरहाना को याद दिला रहे थे कि उन्होंने गौरव को उनके काम के किये बुरा कहा था जबकि वो टीवी के सुपरस्टार हैं। आगे उन्होंने कहा कि फरहाना ने मालती को कहा था ‘शक्ल देखी है अपनी’। सलमान ने कहा ‘क्या खराबी है उनकी शक्ल में, मुझे तो बड़ी सुंदर लगती हैं’। सलमान से ये सुनने के बाद मालती के चेहरे पर अलग ही खुशी देखने को मिली।
वीकेंड के वार में फटकार
बता दें, इस शनिवार वाले वार में सलमान खान जम कर बरसे। एपिसोड की शुरुआत नीलम को घर का सबसे बड़ा चुगलखोर बता कर की। उन्होंने कहा घरवालों को नीलम से बचना चाहिए क्योंकि उन्होंने हर किसी से अपने दोस्तों की बुराई की है। तान्या की पूरी गेम स्ट्रेटेजी घरवालों को बता दी। ये भी बताया कि तान्या ने अमाल को भैया बोलने की पूरी प्लानिंग की, लेकिन किसी को इससे फर्क ही नहीं पड़ा। वहीं फरहाना के लिए कहा कि उन्हें शर्मिंदा होना पड़ रहे हैं कि फरहाना को लोग उनके शो की वजह से जान रहे हैं।

लेखक के बारे में
Usha Shrivasलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




