
शहनाज भी यही करती...पूरे खानदान में यही चलता है? शहबाज की किस हरकत पर बोले सलमान
Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: सलमान खान ने वीकेंड के वार पर शहबाज से कहा कि क्यों वो गौरव के साथ अमाल की बात कर रहे थे। सलमान ने कहा कि वो एक अच्छा ट्विस्ट था।
वीकेंड के वार पर सलमान खान ने घरवालों से कहा कि वो लोग इतने वक्त से साथ रह रहे हैं। अब सबको एक दूसरे का गेम समझ आ गया हो। घरवालों ने हां में जवाब दिया। इसके बाद गौरव खन्ना से सलमान खान ने अमाल के गेम को लेकर बात की। गौरव ने कहा कि अमाल जब कुछ कर देते हैं तो वो दूसरे पर डाल देते हैं। साथ ही, अमाल की जब किसी से लड़ाई होती है तो वो शाम तक सॉरी बोलकर उसके दोस्त बन जाते हैं।
गौरव और शहबाज की बात पर क्या बोले सलमान
सलमान खान ने गौरव से कहा कि उन्होंने बहुत चतुराई से जनता को अमाल का गेम बताया। फिर सलमान ने कहा कि ये उन्होंने शहबाज के जरिए किया है। इसके बाद सलमान कहते हैं, “गौरव और शहाबज मिलकर अमाल की बुराई…मेरा मतलब बातें कर रहे थे, अच्छा ट्विस्ट था ये।”
सलमान ने पूछा- पूरे खानदान में यही ट्रेट है क्या?
सलमान की बात सुनकर शहबाज कहते हैं कि वो कोई ट्विस्ट नहीं था। उनकी फरहाना से लड़ाई हुई थी और अमाल फरहाना के साथ ही बैठ रहे थे, तो वो गौरव से कह रहे थे कि अमाल ऐसा क्यों कर रहे हैं। इसके बाद सलमान ने मजाकिया अंदाज में कहा, “लोग अपने मां-बाप पर जाते हैं, लेकिन तुम क्या अपनी बहन पर गए हो। वो भी जब सिद्धार्थ कहीं और बैठकर बात करता था तो पजेसिव हो जाती थी। ये क्या है, क्या पूरे खानदान में ये ट्रेट चलता है कि कोई बात नहीं कर सकता है। डैडी भी ऐसे ही हैं? ”
सलमान ने की शहबाज की तारीफ
इसके बाद सलमान ने मजाक करते हुए कहा कि जब अरमान घर में आया तब भी शहबाज को जलन होनी शुरू हो गई। अमाल ने कहा कि नहीं वो हमेशा से ही अरमान से मिलना चाहता था। इसके बाद सलमान ने शहबाज की तारीफ की। उन्होंने कहा कि जब शहबाज को कोई बात अमाल की अच्छी लगी को उन्होंने खुलकर अमाल के सामने अपनी बात रखी। इलमें गलत क्या है।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




