बिग बॉस 20 में चढ़ा सलमान खान का पारा, गुस्से में उतार दी टी-शर्ट, बोले- अब करो ट्रोल

लाइव हिन्दुस्तान
share

बिग बॉस 20 के आज के एपिसोड में सलमान खान काफी गुस्से में नजर आए। सलमान का ये गुस्सा कंटेस्टेंट्स पर नहीं बल्कि ऑनलाइन ट्रोल्स को लेकर निकला। सलमान का पारा इतना चढ़ गया कि उन्होंने कैमरे पर ही टी-शर्ट निकाल दी। 

Salman Khan Angry on Trolls
सलमान खान ने ट्रोल्स पर निकाली भड़ास

बिग बॉस 20 के आज के वीकेंड के वार में सलमान खान का बिल्कुल अंदाज नजर आया। सलमान खान सोशल मीडिया पर दूसरों को ट्रोल करने वालों से काफी नाराज नजर आए। उनका पारा इतना ज्यादा बढ़ गया है कि उन्होंने कैमरे पर ही अपनी टी-शर्ट उतार दी और अपना मेकअप उतराने लगे। ट्रोल्स पर भड़कते हुए सलमान ने कहा- अब करो ट्रोल।

स्काउट से सलमान खान ने पूछा सवाल

सलमान खान स्काउट से उनके उस बयान के बारे में बात कर रहे थे जहां अरिश्फा से लड़ाई के बाद उन्होंने अपनी यूट्यूब और गेमिंग कम्यूनिटी को कहा था कि अरिश्फा को देख लेना, इसे निकाल देना। सलमान ने उनसे पूछा कि क्या वो अपनी कम्यूनिटी से उनके बारे में भी कुछ कहेंगे?

ट्रोल्स पर भड़के सलमान खान

स्काउट से बात करते-करते सलमान खान सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग की बात करने लगे। सलमान ने कहा कि ट्रोल्स भी दूसरे को नीचा दिखाकर कमाई कर रहे हो। उन्होंने कहा कि जो आपको रोजी-रोटी दे रहा है उसके बारे में ही आप उल्टा-सीधा लिख रहे हो। उसके वजन पर, उसके शरीर पर, उसके लुक्स पर किसी के वजन पर, किसी के मुस्कान पर, जो मां बन गई है उसके वजन पर। वो पैसा कमा रहा है, ये सब करने के बाद। फिर आखिर में आता है फॉलो मी।

सलमान ने पहली बार बिग बॉस के कैमरे पर उतारी टी-शर्ट

सलमान खान ने कहा कि ट्रोल कहते रहते हैं, "भाई मोटा हो गया है, भाई को ट्रोल…लो कर लो न ट्रोल (जैकेट उतारते हुए), ये सब निकालो (हैट फेंकते हुए, टी-शर्ट निकाली) सलमान खान ने टी-शर्ट निकालने के बाद कहा- ये लो दिखाता हूं। ट्रोल करना पसंद है? करो ट्रोल, ये देखो, क्लोज अप लो।"

वरुण धवन और सोहेल की ट्रोलिंग का सलमान खान ने किया जिक्र

इसके बाद सलमान खान अपने मेकअप दादा को बुलाते हैं। राजू उनके सामने शीशा लेकर खड़े हो जाते हैं और सलमान खान अपना मेकअप पोछना शुरू कर देते हैं। इसके बाद सलमान खान अपने पेट पर हाथ मारते हैं और ये दिखाते हैं कि फैट है उनके पेट पर। सलमान ने कहा- “पहले अपने आपको देखो भाई। ये जो कमेंट करते हो ना पहले अपना जिस्म देख लो, अपने मां-बाप की सेहत देख लो पहले। एक समझ आता है कि भाई आपका वजन कम हो गया है, समझ आता है, लेकिन मजाक उड़ाना? सोहेल का, वरुण का।”

सलमान ने बताया आजकल क्यों पहन रहे हैं टोपी

सलमान ने कहा, “क्या हम नहीं बक सकते गाली? ट्रोल्स को लगता है हम डरते हैं, जिस दिन हम अपनी पर उतर आए, भगते फिरोगे। टकला हो गया है… पिक्चर का लुक है और असली कारण है कि मेरे एक दोस्त का दो महीने पहले निधन हो गया था…ट्रान्सप्लांट कराया है भाई ने…मुझे फर्क नहीं पड़ता इससे, लेकिन कितने लोग डिप्रेशन में जाते हैं, मेरी बुराई करो, मैं तुम्हें गलत साबित करूंगा। मेरी अच्छाई करो, मैं और मौके दूंगा अच्छाई करने के। ये मेरी पर्सानलिटी है, लेकिन कितने सारे लोग हैं जिनके बारे में जब बुरा लिखा जाता है तो वो डिप्रेशन में चले जाते हैं।”

ट्रोल्स पर भड़ास निकालते हुए सलमान खान ने एक किस्सा भी बताया। उन्होंने कहा कि साइबर सेल से सब पता चल जाता है कि कौन कहां से क्या लिख रहा है। एक बार कोई ट्रोल उनके और उनके परिवार के बारे में काफी गलत चीजें लिख रहा था। सलमान खान ने उसके बारे में सब पता किया, उसे मिले और पूछा कि क्या अब वो लिखें कि वो कौन हैं, उनके माता-पिता क्या करते हैं? इसके बाद ट्रोल ने सलमान खान से माफी मांगी थी।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीबिग बॉस में चढ़ा सलमान का पारा, गुस्से में उतार दी टी-शर्ट, बोले- अब करो ट्रोल