बंद होने जा रहा है यह टीवी सीरियल, खराब टीआरपी और लीगल केस बने वजह

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

लंबे वक्त तक विवादों में रहने के बाद यह टीवी सीरियल आखिरकार बंद होने जा रहा है। मेकर्स इस शो की कहानी को एक खुशहाल मोड़ पर लाकर खत्म कर देंगे।

TV Serial gonna End
लंबे वक्त तक विवादों में रहने के बाद बंद होने जा रहा है यह टीवी सीरियल।

रिलीज के बाद चर्चा में रहे टीवी सीरियल 'सैराब' जल्द ही बंद होने वाला है। कृष्णा कौल और मदीराक्षी मुंडले स्टारर इस सीरियल को ऑफ एयर करने की खबर इसलिए भी चौंकाने वाली है, क्योंकि हाल ही में इसकी स्टार कास्ट में बदलाव किए गए थे। कुछ ही हफ्ते पहले कृष्णा ने रोहित चंदेल की जगह ली थी, जिनके पॉक्सो मामले में फंसने के चलते शो छोड़ दिया था। रोहित को घाटकोपर पुलिस ने एक नाबालिग का पीछा करने, हैरासमेंट और मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया था। रोहित की गिरफ्तारी के बाद मेकर्स ने कृष्णा कौल को मदीराक्षी (नोयनिका) के साथ ईशान गांगुली के रोल के लिए चुना था।

आखिर क्यों बंद किया जा रहा है 'सैराब'?

जानकारी के मुताबिक इस शो को OTT और टीवी पर वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिल पा रहा था, जैसे की मेकर्स उम्मीद कर रहे थे। यही वजह है कि प्रोड्यूसर्स ने एक हैप्पी एंडिंग के साथ इस शो को बंद करने का तय किया है। टेली एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक 'सैराब' कृष्णा कौल और मदिराक्षी स्टारर इस सीरियल की कहानी को मेकर्स ने अंत की तरफ बढ़ाना शुरू कर दिया है। पहले ही शो को खास रिस्पॉन्स नहीं मिल पा रहा था, और फिर बीच में स्टार कास्ट बदलने के चलते इसकी पॉपुलैरिटी पर असर पड़ा।

लीगल केस के बाद और बिगड़ी चीजें

बता दें कि सैराब सीरियल को 2 जून 2026 को प्रीमियर किया गया था। इस सीरियल में रोहित चंदेल और मदिराक्षी मुंडले लीड रोल प्ले कर रहे थे। जुलाई में POCSO मामले में गिरफ्तार हुए शो के लीड एक्टर ने इस सीरियल के लिए मुश्किल खड़ी कर दी। एक्टर के खिलाफ लीगल प्रोसेस अभी भी चल रहा है, लेकिन मुश्किल यह हुई की ऑडियंस ने कास्ट के द्वारा किए गए अपराध के आधार पर सीरियल को जज करना शुरू कर दिया। रोहित के जाने के बाद मेकर्स ने नए एक्टर्स को ऑन बोर्ड किया और उम्मीद की, कि शायद अब टीआरपी सुधरेगी।

कास्ट बदलकर भी नहीं सुधरीं चीजें

कृष्ण कौल को मदिराक्षी के साथ ईशान के रोल के लिए चुना गया। उनकी एंट्री के साथ ही माना गया कि 'सैराब' का एक नया चैप्टर शुरू हो गया है और शायद इस बदलाव की वजह से टीआरपी और बाकी चीजें सुधर जाएंगी। मेकर्स को उम्मीद थी कि एक नई जोड़ी को ऑडियंस के सामने लाकर वह उन्हें शो के साथ जोड़े रख पाएंगे। हालांकि चीजें प्लानिंग के मुताबिक नहीं हुईं। दर्शकों ने दूसरे सीरियल्स की तरफ रुख करना शुरू कर दिया और इसकी टीआरपी में गिरावट जारी रही। इसके बाद मेकर्स ने अब फाइनली यह शो बंद करने का फैसला कर लिया है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीबंद होने जा रहा है यह टीवी सीरियल, खराब टीआरपी और लीगल केस बने वजह