इब्राहिम अली ने फैन से सांकेतिक भाषा में की बात, लोग बोले- अच्छी पेरेंटिंग का नतीजा

Jul 25, 2025 06:01 am ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सैफ अली खान के बेटे एक फैन से सांकेतिक भाषा में बात करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर इब्राहिम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। 

इब्राहिम अली ने फैन से सांकेतिक भाषा में की बात, लोग बोले- अच्छी पेरेंटिंग का नतीजा

सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान की फिल्म सरजमीन आज यानी 25 जुलाई को जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो गई है। फिल्म की रिलीज से पहले इब्राहिम अली खान फिल्म के प्रीमियर पर पहुंचे। इस प्रीमियर से बाहर आते वक्त इब्राहिम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में इब्राहिम अली खान अपने एक फैन से सांकेतिक भाषा में बात करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इब्राहिम के इस जेस्चर की तारीफ कर रहे हैं।

वायरल हो रहा इब्राहिम अली का वीडियो

बॉलीवुड पैप नाम के पेज पर शेयर किए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि इब्राहिम अपनी गाड़ी के पास खड़े होते हैं कि तभी एक मूक-बधिर फैन उनके पास तस्वीर क्लिक कराने आता है। इब्राहिम पहले उससे पूछते हैं कि वो बोल भी नहीं सकते और सुन भी नहीं सकते? फैन सांकेतिक भाषा में उन्हें जवाब देता है।

फैन से सांकेतिक भाषा में की बात

इसके बाद इब्राहिम भी उस फैन से सांकेतिक भाषा में बात करने लगते हैं। इब्राहिम फैन के साथ तस्वीर क्लिक कराते हैं और उससे सांकेतिक भाषा में कहते हैं कि अब आप घर जाइए और सो जाइए। इसके बाद वो फैन इब्राहिम को ये बताने की कोशिश करता है कि वो कहां रहता है। इब्राहिम समझ नहीं पाते हैं तो वो शख्स उन्हें फोन में कुछ दिखाता है जिसके बाद वो कहते हैं कि अच्छा आप गोरेगांव में रहते हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे तारीफ

इब्राहिम अली खान की इस वीडियो पर जमकर तारीफ हो रही है। एक यूजर ने लिखा कि ये एक अच्छी पेरेंटिंग का नतीजा है। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा कि इब्राहिम को सांकेतिक भाषा समझ आ रही है, ये कितनी अच्छी बात है। एक तीसरे यूजर ने लिखा- ये पेरेंटिंग सिर्फ एक मां ही कर सकती है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीSaif Ali Khan Son Ibrahim Ali Khan Won Hearts as he interacts With Fan In Sign Language Sarzameen Premiere
;;;