काश वह तानाशाह होते, अनुपमा फेम रुपाली गांगुली का बड़ा बयान, किया पीएम का सपोर्ट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रुपाली गांगुली हमेशा पीएम नरेंद्र मोदी के सपोर्ट में आगे रहती हैं। अब रुपाली ने पीएम मोदी के खिलाफ गलत बोलने वालों की क्लास लगाते हुए कहा कि हमारे पीएम काश तानाशाह होते।

rupali ganguly talk about pm modi
पीएम मोदी के सपोर्ट में बोलीं रुपाली गांगुली

NEET और दूसरे पेपर लीक को लेकर जबसे छात्रों का विरोध-प्रदर्शन शुरू हुआ है, तब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करने वाले कई वीडियोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। हालांकि इस बीच कई सेलेब्स और लोगों ने प्रधानमंत्री के लिए गलत भाषा का इस्तेमाल करने से मना किया है। इस बीच अब अनुपमा शो की स्टार रुपाली गांगुली ने पीएम मोदी को लेकर कुछ ऐसा कहा कि उनका स्टेटमेंट वायरल हो रहा है।

रुपाली बोलीं काश पीएम तानाशाह होते

दरअसल, एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक माइनर लड़की लोगों से बोल रही है कि पीएम मोदी को गाली देने के बजाय उन्हें थप्पड़ मारे। रुपाली इस वीडियो पर काफी भड़क गई हैं और कहा कि काश पीएम मोदी तानाशाह होते। रुपाली ने लिखा, ‘प्रधानमंत्री का इस तरह अपमान करने का नतीजा तो भुगतना ही होगा। काश हमारे प्रधानमंत्री तानाशाह होते।’

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर जानें क्या कहा था

इससे पहले रुपाली ने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट के दौरान लिखा था, ‘जो लोग कानून को हाथ में ले रहे हैं और पब्लिक प्रॉपर्टी को खराब कर रहे हैं, पुलिस पर अटैक कर रहे हैं, उन्हें छात्र नहीं कहा जा सकता। ऐसे काम सिर्फ एक जायज मकसद को कमजोर करते हैं। पेपर लीक पर जस्टिस की मांग वैलिड है। छात्र एक फेयर एग्जामिनेशन सिस्टम डिजर्व करते हैं। हाल ही में पेपर लीक के मामलों में, सरकारों और जांच एजेंसियों ने जांच शुरू की है, संदिग्धों को गिरफ्तार किया है और कथित तौर पर शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।’

रुपाली ने आगे लिखा था, ‘दुर्भाग्य से, जब शांतिपूर्ण विरोध की जगह हिंसा ले लेती है, तो छात्रों की वास्तविक चिंताएं दबने का खतरा पैदा हो जाता है। अगर देश-विरोधी या राजनीतिक मकसद वाले लोग अपने एजेंडे के लिए छात्र आंदोलनों का फ़ायदा उठाते हैं, तो इससे उन छात्रों को ही नुकसान होता है जो न्याय की मांग कर रहे हैं। अगर देश-विरोधी या राजनीतिक मकसद वाले लोग अपने एजेंडा के लिए छात्र आंदोलनों का फायदा उठाते हैं, तो इससे उन छात्रों को ही नुकसान होता है जो न्याय की मांग कर रहे हैं। भारत अपने लोगों के लिए खड़ा रहता है। आपका भविष्य इतना महत्वपूर्ण है कि आप किसी और के हाथों का खिलौना नहीं बन सकते।’

रुपाली की प्रोफेशनल लाइफ

रुपाली की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो फिलहाल वह अनुपमा शो में नजर आ रही हैं। सालों से वह इस शो से जुड़ी हैं और अपने अनुपमा किरदार से घर-घर फेमस हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीकाश वह तानाशाह होते, अनुपमा फेम रुपाली गांगुली का बड़ा बयान, किया पीएम का सपोर्ट