पीएम मोदी का अपमान करने वाले ध्रुव राठी पर भड़कीं रूपाली गांगुली-बोलीं-विदेश में बैठे यूट्यूबर की जरूरत नहीं
यूट्यूबर ध्रुव राठी पर भड़की अनुपमा एक्ट्रेस रूपाली गांगुली। बोलीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनियाभर में सम्मानित किया गया है। ध्रुव राठी के विदेश में होने पर कसा तंज। वायरल हो रहा है पोस्ट

यूट्यूबर ध्रुव राठी ने हाल में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में उन्होंने पीएम मोदी के नॉर्वे दौर को लेकर पोस्ट शेयर किया था। यूट्यूबर ने लिखा था कि पीएम मोदी जहां भी जाएं उन्हें अपमानित किया जाना चाहिए। ध्रुव राठी के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स समेत कई सेलेब्रिटी ने भी विरोध किया है। अब अनुपमा एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने भी पोस्ट शेयर करते हुए ध्रुव राठी के इस पोस्ट का जवाब दिया है।
ध्रुव राठी ने पीएम मोदी के खिलाफ किया था ये पोस्ट
ध्रुव राठी ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, 'पीएम मोदी जहां भी जाने उन्हें अपमानित किया जाना चाहिए। पीएम बनने के बाद से पिछले 12 सालों में उन्होंने एक भी प्रेस कांफ्रेंस नहीं की है। वो नेता होने के बाद जरुरी ट्रांसपेरेंसी और जवाबदेही की जरूरतों को पूरा करने में फेल हुए हैं। ध्रुव राठी ने आगे लिखा कि मैं यूरोपीय देशों के विदेशी जर्नलिस्ट को मोटिवेट करना चाहूंगा कि वो जहां भी उन्हें देखे, उनसे सवाल करें।
रूपाली गांगुली ने ऐसे दिया जवाब
इसके जवाब में अनुपमा एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने लिखा है-देश के प्रधानमंत्री के लिए अपमान जैसा शब्द सुनना फनी है, जबकि दुनियाभर के देश उन्हें लगातार अपने देश का सबसे बड़े सिटीजन अवॉर्ड्स से सम्मानित कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने लिखा कि देश के पीएम दुनिया के सबसे ज्यादा सम्मानित किए जाने वाले नेताओं में से एक हैं। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि देश के पीएम लगातार 25 सालों से लोगों द्वारा चुने जा रहे हैं और चुनाव जीतते आ रहे हैं। लाखों लोग उनसे प्यार करते हैं, उसकी तारीफ करते हैं, उनपर भरोसा करते हैं इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है।
रूपाली ने कसा तंज
रूपाली ने आगे ध्रुव राठी पर तंज कसते हुए लिखा कि भारत का विकास हम पर छोड़ दीजिए विदेश में बैठे किसी यूट्यूबर की जरूरत नहीं है जो भारत की असली हकीकत से बेखबर है।
गुल पनाग ने भी दिया था जवाब
रूपाली से पहले एक्ट्रेस गुल पनाग ने भी ध्रुव राठी के इस पोस्ट की आलोचना की थी। गुल ने लिखा था कि पीएम को नापसंद कर सकते हैं, साकार से भी असहमति जताई जा सकती है, उनके खिलाफ विरोध किया जा सकता है। अपना वोट किसी और को दिया जा सकता है। लेकिन देश के पीएम के पद को नीचा दिखाना, उनकी पर्सनालिटी, विदेश धरती पर मजाक का पत्र बनाना गलत है।
पीएम मोदी के नॉर्वे दौर के दौरान
ध्रुव राठी का ट्वीट पीएम मोदी के नॉर्वे दौर के दौरान हुई एक कांफ्रेंस से जुड़ा था। दरअसल, इस दौरान एक विदेशी जर्नलिस्ट ने पीएम मोदी से सवाल पूछा था। इस सवाल का जवाब दिए बिना पीएम मोदी वहां से चले गए थे। इसके बाद ध्रुव राठी ने ट्वीट पर पीएम मोदी की आलोचना की।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


