शराब पीती थीं रुबीना दिलैक, 5 साल पहले पति अभिनव शुक्ला के लिए छोड़ दी ये आदत
रुबीना दिलैक ने हाल में अपने पोस्ट में बताया कि उन्होंने पति अभिनव शुक्ला के लिए 5 साल पहले शराब पीना छोड़ दिया है। वो ज्यादा खाना खाती थीं और ज्यादा सोचती थीं।

टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट फैंस को देती रहती हैं। रुबीना ने करवा चौथ के मौके पर पति अभिनव शुक्ला के लिए एक खास पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने अच्छी पत्नी बनने के लिए अपने जीवन में कई त्याग किए। वो दारू पीती थीं और उन्होंने पांच साल पहले दारू पीना छोड़ दिया। इसके अलावा उन्होंने अपने जीवन में कई बदलाव किए जिससे वो बेटर हाफ से बेस्ट हाफ बन सके।
शराब पीती थीं रुबीना
करवा चौथ के मौके पर रुबीना ने पति अभिनव शुक्ला के साथ कई तस्वीरें शेयर की। इसके कैप्शन में रुबीना ने लिखा, “मेरे लिए, करवा चौथ सिर्फ पालन करने की एक परंपरा नहीं है, यह प्यार में मेरे विश्वास का जश्न मनाने का मेरा तरीका है! जबकि मैं खुद को यह याद दिलाने के लिए व्रत करती हूं कि मेरे पास अपनी बुराइयों को त्यागने की क्षमता है, जैसे कॉफी, ज्यादा खाना, बहुत अधिक सोचना, बहुत अधिक काम करना, रिजल्ट को कंट्रोल करना और बहुत कुछ। मैंने 5 साल पहले शराब छोड़ दी थी, मुझे कभी सिगरेट की आदत नहीं थी, औरकोई केमिकल भी नहीं लिया। मैंने आज व्रत रखा है कि अपने बेटर हाफ के लिए बेस्ट हाफ बन सकूं।”
बिग बॉस में रुबीना
बता दें, रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला को बिग बॉस 14 में देखा गया था। उस दौरान एक्ट्रेस ने बताया था कि वो दोनों अपनी शादी को एक मौका और देना चाहते थे इसलिए बिग बॉस के घर में आए थे। इस शो का खिताब रुबीना ने जीता था। शो के बाहर आने के बाद एक्ट्रेस ने एक लंबा ब्रेक लिया और 2023 में दो जुड़वा बेटियों को जन्म दिया। हाल में उन्हें टीवी शो पति पत्नी और पंगा में देखा गया था।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


