2 बेटियों के बाद क्या अब फिर मां बनने वाली हैं रुबीना दिलैक? कहा- मैं प्रेग्नेंट हूं

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रुबीना दिलैक ने हाल ही में एक वीडियो शेयर कर फैंस को हैरान कर दिया है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रुबीना दिलैक

रुबीना दिलैक की दोनों बेटियां पिछले साल ही नवंबर में 2 साल की हुई हैं। वहीं अब उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर कर फैंस को हैरान कर दिया है। रुबीना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना वीडियो शेयर किया है जिसमें वह कह रही हैं आई एम प्रेग्नेंट।

क्या कहा रुबीना ने

इस वीडियो में इस लाइन के बाद उन्होंने कुछ नहीं कहा, लेकिन जिस तरह से उन्होंने कहा है, फैंस कन्फ्यूज हो रहे हैं कि ये सच में गुड न्यूज है या फिर कोई नए प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट।

जब पहले की थी प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट

रुबीना और अभिनव शुक्ला ने साल 2023 में सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट शेयर कर लिखा था, जब हम डेट कर रहे थे तब हमने एक दूसरे को वादा किया था कि हम साथ रहेंगे और दुनिया एक्सप्लोर करेंगे, इसके बाद हमने शादी की और अब बतौर परिवार ये सब करेंगे। जल्द हमारे छोटे ट्रैवलर आने वाले हैं।

रुबीना और अभिनव ने साल 2018 में शादी की थी। वहीं बेटियों का जन्म 27 नवंबर 2023 में हुआ।

बेटियों के अलग-अलग स्किन कॉम्पलैक्शन पर जब बोलीं रुबीना

रुबीना ने कुछ दिनों पहले बताया था कि कैसे बेटियों के अलग-अलग स्किन कॉम्पलेक्शन की वजह से लोग दोनों में काफी कम्पैरिजन करते हैं। उन्होंने कहा था, 'मेरी एक बेबी फेयर हैं और दूसरी थोड़ी डस्की। लोग फिर कम्पेयर करते हैं जो काफी बुरा है। मैं हमेशा उन्हें कहती हूं कि मेरी बेटी खूबसूरत हैं फिर चाहे वो फेयर हैं या डस्की। मैं ये भी बोल देती हूं कि मेरे घर में ये कम्पैरिजन नहीं होना चाहिए।'

रुबीना ने आगे कहा था, ‘कभी-कभी हमारे रिश्तेदार और परिवार वाले हमें ये सलाह देते हैं कि दाल का पेस्ट लगाओ या बेसन ताकि उसका कॉम्प्लैक्शन लाइट हो, लेकिन मैं बोल देती हूं, इसके बारे में सोचना भी मत। मेरी बेटियां खूबसूरत हैं।’

प्रोफेशनल लाइफ

रुबीना की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट लाफ्टर शेफ सीजन 2 और पति, पत्नी और पंगा शो में नजर आई थीं। पति, पत्नी और पंगा में वह और अभिनव जीते भी थे।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।