रुबीना दिलैक को बुड्ढी बोलते हैं ट्रोल्र्स, बोलीं- मैं अपना कंट्रोल...

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रुबीना दिलैक का कहना है कि लोग उन्हें ट्रोल करते हैं और बोलते हैं कि उन्होंने बोटॉक्स करवाया है। इसके अलावा ट्रोल्स उन्हें बुड्ढी तक बोल देते हैं।

रुबीना दिलैक को बुड्ढी बोलते हैं ट्रोल्र्स, बोलीं- मैं अपना कंट्रोल...

रुबीना गिलैक जबसे मां बनी हैं तबसे वह मदरहुड दर्नी, महिलाओं में आए बदलाव पर खुलकर बात करती हैं। अब रुबीना ने हाल ही में महिलाओं को मां बनने के बाद शरीर में कई बदलाव से गुजरना पड़ता है। किसी का वजन बढ़ जाता है तो किसी को डिप्रेशन तक से जूझना पड़ता है। भले ही वह जिम में घंटों पसीना बहाती हों, लेकिन बॉडी को पहले की तरह फिट रखना आसान काम नहीं है। इसकी वजह से उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है।

रुबीना को लेकर होते हैं नेगेटिव कमेंट्स

रुबीना ने बताया कि कैसे एक समय उनके ऊपर नेगेटिव कमेंट्स किए गए। इससे उन्हें दुख हुआ, लेकिन बाद में अब उसे स्वीकार कर लिया है और कोई फर्क नहीं पड़ता।

लोग बोलते हैं बुड्ढी हो गई है

जूम को दिए एक इंटरव्यू में रुबीना ने कहा कि मैंने बहुत से ट्रोल करने वालों के मुंह से सुना कि अब बुड्ढी हो गई हो। अजीब तरह से दिखने लगी। बोटोक्स करवाया है। यहां तक कि लोगों ने कहा कि फेसलिफ्ट सर्जरी करवाई है, बॉडी टोनिंग करवाई। इसके अलावा भी मेरे बॉडी को लेकर काफी कुछ कहा गया। इससे मुझे समझ आया कि दूसरा मेरे बारे में क्या सोच रहा है, इसको लेकर मैं कुछ नहीं कर सकती। उस पर मेरा कोई कंट्रोल नहीं है।

इस पर रिएक्ट करना किया बंद

उन्होंने आगे कहा, 'मेरा जिस पर कंट्रोल है, वह यह है कि मैं उस बात पर रिएक्ट कैसे करती हूं।' एक्ट्रेस ने बताया कि पहले वह इन सब चीजों पर काफी स्ट्रॉन्गली रिएक्ट करती थीं, लेकिन बाद में महसूस हुआ कि अगर मैंने अपना कंट्रोल उनको सौंप दिया, तो वे बार-बार मुझे ऐसा बोलेंगे। वह बोलीं इसलिए सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप इस बात पर अपनी ताकत खर्च करें कि जो आपके पास है, वह दूसरों के पास नहीं हो सकता और जो दूसरों के पास नहीं है, वह उसके बारे में लगातार बात करेंगे।

रुबीना ने बताया कि हर लड़की और हर महिला के लिए एक बॉडी है जैसा वह दिखाई देना चाहती हैं। यह काफी दुख वाली बात है कि लोग इसको काफी नॉर्मल बना रहे हैं कि अगर आपके होंठ भरे हुए हों, गाल बोटॉक्स वाले और नाक तराशी हुई न हो तो आप इस रेस में काफी पीछे हैं। अगर सभी एक तरह से ही दिखेंगे तो यह कैसे पता चलेगा कि भगवान ने आपको यूनीक बनाया है।

रुबीना अब खतरों के खिलाड़ी 15 में नजर आने वाली हैं। वह शो में बतौर कंटेस्टेंट आने वाली हैं। फैंस रुबीना को खतरनाक स्टंट करते हुए देखना चाहती हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।