रुबीना दिलैक ने बयां किया सी सेक्शन का दर्द, कहा- 7 लेयर कटीं, 1 लीटर खून बहा और 45 मिनट में…
रुबीना दिलैक की सी सेक्शन से डिलीवरी हुई थी। रुबीना की 2 बेटियां हैं और अब एक्ट्रेस ने बताया कि सी सेक्शन जिसे लोग आसान बोलते हैं, उसके पीछे कितना दर्द होता है।

रुबीना दिलैक उन सेलेब्स में से एक हैं जो कभी भी किसी मुद्दे पर बात करने से झिझकती नहीं हैं। अब रुबीना ने सी सेक्शन डिलीवरी पर बात की। रुबीना ने बताया कि कैसे जिस महिला का सी सेक्शन होता है तो उसके पेट की 6 लेयर कट होती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जब भी वह इस मुद्दे पर बात की हैं तो लोग बोलते हैं कि फालतू में इसे बड़ा मु्द्दा बना रही हैं।
सी सेक्शन में 7 लेयर कट और 1.5 लीटर खून निकलता है
रुबीना ने मिस मालिनी को दिए इंटरव्यू में कहा, सी सेक्शन को लोग ऐसे ही समझते हैं। लेकिन जानते हैं कि सी सेक्शन में 7 लेयर कट होकर बेबी को निकाला जाता है। आपको पता है 10 मिनट में बेबी को बाहर निकाल दिया जाता है और 45 मिनट लगते हैं स्टिच करने में। सी सेक्शन से 1 से 1.5 लीटर खून बहता है।
सी सेक्शन भी होती है सर्जरी
रुबीना ने आगे कहा, 'अब क्योंकि मैं खतरों के खिलाड़ी में जाने वाली हूं तो वहां सारे मेडिकल टेस्ट होते हैं तो डॉक्टर ने मुझसे पूछा कि हाल ही में आपकी कोई सर्जरी हुई है तो मैं थोड़ा झिझक रही थी। मैंने कहा कि क्या आप सी सेक्शन को सर्जरी में मानते हैं तो उन्होंने मुझे हैरानी से देखा और कहा बिल्कुल, तो मैंने कहा 2.5 साल बाद तो उन्होंने कहा अच्छा।'
लोग बोलते हैं सी सेक्शन नहीं बड़ी बात
रुबीना ने कहा, ‘लोग बोलते थे सी सेक्शन कौनसी बड़ी बात है। लेकिन मैं जानती हूं कि मेरी बॉडी ने क्या झेला है। जब मैंने एक्सप्रेस किया तो लोग बोलते हैं कौनसी बड़ी बात है। आप ओटी में गए और वापस आ गए। कोई बड़ी बात नहीं है।’
खतरों के खिलाड़ी में आएंगी नजर
बता दें कि रुबीना अब खतरों के खिलाड़ी में नजर आने वाली हैं। रुबीना ने हाल ही में बताया कि जब वह इस शो के लिए फाइनल हुईं तो सबसे पहले उन्हें हिना खान का कॉल आया था। रुबीना ने कहा, वह अपनी पर्सनल लाइफ में काफी जूझ रही हैं, लेकिन इसके बावजूद उनके माथे पर शिकन नहीं होती। मुझे वह महिला काफी पसंद है।
रुबीना ने आगे कहा, ‘कहीं ना कहीं हम दोनों के विचार इतने मिलते हैं न। हिना ने मुझे कॉल किया और कहा कि रुबीना तू मेरा काम करके आना। तो उन्हें मुझपर इतना विश्वास है। मुझे वह काफी पसंद हैं।’
रुबीना का करियर
रुबीना के बारे में बता दें कि उन्होंने अपने टीवी करियर की शुरुआत छोटी बहू से की और पहले ही शो से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली। इसके बाद वह सास बिना ससुराल, पुनर विवाह और देवों के देव...महादेव जैसे शोज में काम किया है। हालांकि उनके करियर ग्राफ को तब हाइक मिली जब वह शक्ति असित्तव के एहसास में नजर आईं।
इसके बाद वह बिग बॉस 14 में नजर आईं और इस शो की विनर बनीं। रुबीना फिर पति पत्नी और पंगा शो में नजर आई थीं जिसमें वह अभिनव शुक्ला के साथ नजर आई थीं। इतना ही नहीं दोनों शो के विनर भी थे।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


