
'जब मैं बैंक गया तो...', आइडेंटिटी थेफ्ट स्कैम का शिकार हुए अभिनव शुक्ला, उनकी आईडी पर 6 लोगों ने लिया लोन
आइडेंटिटी थेफ्ट स्कैम इन दिनों काफी तेजी से बढ़ रहा है। इस स्कैम से अभिनव भी बच नहीं सके। अभिनव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर इस फ्रॉड के बारे में बताया, जिससे वे खुद भी हैरान थे।
एक्टर अभिनव शुक्ला इंडस्ट्री के उन कलाकारों में से हैं, जो अपने करियर में कई हिट शोज का हिस्सा रहे हैं। इसी बीच अब अभिनव ने खुद को लेकर एक शॉकिंग खुलासा किया है। एक्टर आइडेंटिटी थेफ्ट स्कैम का शिकार हुए हैं। आइडेंटिटी थेफ्ट स्कैम इन दिनों काफी तेजी से बढ़ रहा है। इस स्कैम से अभिनव भी बच नहीं सके। अभिनव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर इस फ्रॉड के बारे में बताया, जिससे वे खुद भी हैरान थे।
मेरे नाम पर 6 लोगों ने किया फ्रॉड
अभिनव शुक्ला ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में एक्टर अपने पैन कार्ड डिटेल्स के जरिए हुई आइडेंटिटी थेफ्ट के बारे में बताते हुए दिखाई दे रहे हैं। अभिनव कहते हैं, 'हाल ही में, मेरे साथ एक फ्रॉड हुआ है और मैं आपके साथ इसलिए शेयर कर रहा हू ताकि आपके साथ न हो। पर हो सकता है आपके साथ हो रहा हो और आपको पता ही न हो। मैंने पहली बार लोन के लिए अप्लाई किया, और जब मेरी CIBIL रिपोर्ट आई तो उसमें बैंक वालों ने बताया कि सर आपके नाम पे 6 लोगों ने लोन ले रखा है। मतलब मेरा पैन कार्ड यूज करके, उन्होंने नकली ईमेल आईडी बना लीं, अलग-अलग नंबरों से अलग-अलग, एड्रेस से लोन ले रखे हैं मेरे पैन कार्ड यूज़ करके।'
कृपया अपना CIBIL स्कोर चेक करें
उन्होंने आगे कहा, 'हालांकि, मेरे अकाउंट से पैसा नहीं गया, लेकिन मैं अब वो लोन अवेल नहीं कर पाऊंगा। वो लोन अवेल करने के लिए अब मुझे ये CIBIL रिपोर्ट ठीक करवानी पड़ेगी, और आपको पता है अपने देश में काम कैसे होता है। पहले पुलिस स्टेशन जाओ, FIR करवाओ, फिर CIBIL अथॉरिटीज को लिखो, फिर मुझे नहीं पता क्या होगा। लेकिन यह एक लंबा प्रोसेस है। तो जिस भी व्यक्ति ने आज तक कभी भी लोन नहीं लिया या क्रेडिट कार्ड नहीं लिया - जो मेरी तरह है। कृपया अपना CIBIL स्कोर चेक करें। हो सकता है आपके साथ चुपचाप यह फ्रॉड हो रहा हो।'
वर्क फ्रंट
अभिनव शुक्ला के वर्कफ्रंट की बात करें तो, एक्टर ने हाल ही में अपनी पत्नी रुबीना दिलाइक के साथ पति पत्नी और पंगा जीता। एक्टर पहले बिग बॉस 14 और खतरों के खिलाड़ी 11 जैसे रियलिटी टीवी शो का हिस्सा रह चुके हैं। वह KKK11 में फाइनलिस्ट के तौर पर सामने आए थे।

लेखक के बारे में
Priti Kushwahaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




