रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला ने जीता पति पत्नी और पंगा का खिताब, इस पॉपुलर जोड़ी को दी मात

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

टीवी के पॉपुलर शो पति पत्नी और पंगा का खिताब रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने अपने नाम किया है। तीन महीने की इस जर्नी में रुबीना और अभिनव ने इस पॉपुलर जोड़ी को पीछे छोड़कर खुद ट्रॉफी अपने नाम की।

रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला ने जीता पति पत्नी और पंगा का खिताब, इस पॉपुलर जोड़ी को दी मात

टीवी पर पिछले तीन महीनों से ऑडियंस को एंटरटेन करने वाले शो धमाल विद पति पत्नी और पंगा को अपना विनर कपल मिल गया है। फाइनल में पॉपुलर गुरमीत और देबिना को टक्कर देते हुए रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला इस शो के विनर बने। इस शो में सभी कपल ने खुलकर अपने रिश्ते पर बात की। मस्तीभरे टास्क ने ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया। अब ये शो विनर कपल के नाम का एलान करने के बाद खत्म हो गया है। शो को सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारुकी ने होस्ट किया था।

रुबीना और अभिनव बने विनर

फिनाले के मौके पर सभी कपल्स एक बार फिर दूल्हा–दुल्हन की थीम में नजर आए। इसी दौरान एलान हुआ कि रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने इस सीजन की ‘सर्वगुण संपन्न जोड़ी है’। दोनों के हाथ में जीत की ट्रॉफी दी गई। दूसरी तरफ, दमदार परफॉर्मेंस देने के बावजूद गुरप्रीत और देबिना खिताब जीतने में पीछे रह गईं। हालांकि उन्होंने पूरे सीजन में अपनी स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग और फनी नोकझोंक से ऑडियंस का दिल जीता।

शो ने जीता ऑडियंस का दिल

इस शो में रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला के अलावा हिना खान और रॉकी जैसवाल, अविका गोर और मिलिंद चंदवानी, देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी, सुदेश लहरी और ममता लहरी, गीता फोगाट और पवन कुमार, स्वरा भास्कर और फहद अहमद, ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार नजर आए थे। शो के दौरान इन सभी कंटेस्टेंट के बीच गहरा रिश्ता देखा गया। इसी शो के दौरान अविका और मिलिंद ने शादी की थी। वहीं हिना और रॉकी जैसवाल ने भी शो की शुरुआत के समय एक सेरेमनी एक दूसरे को अपना हमसफर चुना था। ये सीजन हमेशा ऑडियंस के लिए खास रहने वाला है। खासकर इन जोड़ियों के बीच होने वाली मस्तीभरी नोक–झोंक याद आने वाला है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।