ऋत्विक धनजानी को जब करना पड़ा कास्टिंग काउच का सामना, बोले- उसने मुझे छुआ और...

Nov 13, 2025 10:15 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

ऋत्विक धनजानी ने बताया कि 20 साल की उम्र में उन्हें कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था। इतना ही नहीं वो इतना डरावना किस्सा था उनके लिए कि उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ने तक के बारे में सोच लिया ता।

ऋत्विक धनजानी को जब करना पड़ा कास्टिंग काउच का सामना, बोले- उसने मुझे छुआ और...

एक्टर्स को कई बार कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ता है चाहे मेल हो या फीमेल एक्टर्स। अब ऋत्विक धनजानी ने बताया कि कैसे उन्हें भी कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था। उन्होंने बताया कि एक कास्टिंग डायरेक्टर ने उन्हें अपने ऑफिस बुलाया और जब एक्टर वहां पहुंचे तो उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि वह काफी डर गए थे। इतना ही नहीं उन्होंने इंडस्ट्री तक छोड़ने का फैसला कर लिया था।

क्या हुआ था ऋत्विक के साथ

ऋत्विक ने टू गर्ल्स एंड टू कप्स पॉडकास्ट में कहा कि करियर के शुरू के दिनों में वह आरम नगर जाते थे ऑडिशन के लिए। एक दिन जब वह लंबी लाइन में खड़े थे ऑडिशन के लिए एक कास्टिंग डायरेक्टर ने उन्हें कॉल किया और कहा कि वह शॉर्टलिस्ट हुए हैं। ऋत्विक बोले, एक बंदा आया और मुझे स्टूडियो में लेकर गया और कहा कि तुम शॉर्टलिस्ट हो गए हो। मैं काफी हैरान था, मेरे लिए वो एंजल की तरह था उस वक्त। मैं उस शख्स को बस शुक्रिया बोलता रहा। इसके बाद उस शख्स ने कहा कि मुझे ऑफिस आना होगा।

ऋत्विक के पीछे बैठा बाइक पर

ऋत्विक ने जब ऑफिस का पता मांगा तो उस शख्स ने पूछा कि तुम कैसे आओगे? मैंने कहा बाइक से तो डायरेक्टर ने कहा, ‘ओके मैं तुम्हारे पीछे बैठकर आऊंगा। मुझे तभी सोचना चाहिए था कि कुछ तो गलत होगा। कोई कास्टिंग डायरेक्टर अगर है तो उसके पास कार तो होगी ही या फिर टू व्हीलर होगा ही अपना। सोचिए वो मेरे साथ पीछे बाइक पर बैठा था।’

ऋत्विक ने आगे बताया कि वह इंसान कई बड़े दावे करता कि उसने इन लोगों को कास्ट किया है। लेकिन जब वे ऑफिस पहुंचे तो घबरा गए। वह बोले, ‘मैंने देखा वहां कोई ऑफिस नहीं था, बस एक छोटी दुकान थी और एक बन मस्का स्टॉल। मैं यही सोच रहा था कि क्या सच में वह कास्ट करता है? उसके बाद उसने मुझे अंदर आने को कहा और हम एक पतली गली से अंदर गए। मुझे लगा एंड में कोई बड़ा बंगला होगा। लेकिन वहां एक गेट था जिसमें बड़ा ताला लगा था। उसने वो खोला और अंदर बिल्कुल अंधेरा था। उसने कहा आ जाओ, यही मेरा ऑफिस है। कसम से बता रहं हूं मैंने अपनी पैंट में टॉयलेट कर ही दी थी। मुझे पता लग गया था कुछ तो गलत है।’

ऋत्विक को बोला स्मार्ट वर्क करो

ऋत्विक ने फिर कहा कि वह फिर मुझे अपनी शोरील दिखाने लगा और फिर बीच में रोक कर कहता है कि इंडस्ट्री में आपको हार्ड वर्क नहीं स्मार्ट वर्क करना होता है। इसके बाज वह मुझे टच करने लगा। मैं बिल्कुल जम गया था और काफी डर गया था। उस वक्त मैं सिर्फ 20 साल का था। मैं कांप रहा था और जैसे-तैसे वहां से भागा।

इसके बाद ऋत्विक अपने दोस्त के पास गए और रोने लगे। वह इंडस्ट्री तक छोड़ने के लिए तैयार था। वह बोले, ‘मेरे दोस्त ने मुझे संभाला और कहा कि इंडस्ट्री में ये सब होता रहता है। लेकिन मुझे काफी समय लगा उस चीज से उभरने में। हालांकि अब अगर मुझे कोई ऐसा इंसान मिलेगा तो मैं उसे बहुत बुरी तरह पीट दूंगा। इतना गुस्सा है मेरे मन में।’

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।