Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीRise And Fall Nikki Tamboli Expose Dhanashree Verma Said Boyfriend Arbaz Patel Cried Emotional
Rise And Fall: निक्की तंबोली ने कैमरे के सामने धनश्री को किया एक्सपोज, BF अरबाज से कहा- वो लड़की ऐसी है जो...

Rise And Fall: निक्की तंबोली ने कैमरे के सामने धनश्री को किया एक्सपोज, BF अरबाज से कहा- वो लड़की ऐसी है जो...

संक्षेप:

निक्की तंबोली अपने बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल से मिलने पहुंचीं। निक्की के आते ही घर में बवाल मच गया है। निक्की ने धनश्री को लेकर अरबाज को आगाह किया और उनसे दूर रहने को कहा। इस शो का प्रोमो सोशल मीडिया पर सामने आ चुका है।

Oct 05, 2025 05:21 pm ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

रिएलिटी शो 'राइज एंड फॉल' इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो में कई बड़ी हस्तियां नजर आ रहे हैं। 'राइज एंड फॉल' से अब तक कई कंटेस्टेंट आउट हो चुके हैं। हाल ही में शो में निक्की तंबोली अपने बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल से मिलने पहुंचीं। निक्की के आते ही घर में बवाल मच गया है। निक्की ने धनश्री को लेकर अरबाज को आगाह किया और उनसे दूर रहने को कहा। इस शो का प्रोमो सोशल मीडिया पर सामने आ चुका है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नक्की ने किया धनश्री को एक्सपोज

'राइज एंड फॉल' का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में निक्की तंबोली को देखकर उनके बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल इमोशनल हो जाते हैं। निक्की अरबाज से काफी नाराज होती हैं और उन्हें धनश्री को लेकर उसका सच बताती हैं। निकी ने बताया कि वो धनश्री को सपोर्ट न करे क्योंकि वो पीठ पीछे उसकी बुराई करती हैं। यही नहीं निक्की ने कहा कि गेम में धोखा हो रहा है। धनश्री शो में सबसे हेटेड कंटेस्टेंट हैं। गेट के बाहर सिक्योरिटी गार्ड होगा वो भी उससे (धनश्री) से नफरत करेगा।

पीठ पीछे बुराई करती है

निक्की ने आगे कहा कि धनश्री ने कई बार बोला है कि वो अरबाज का सपोर्ट नहीं करेगी। निक्की ने कहा कि अगर तुम उसके साथ नहीं होगे तो कोई भी उसे एक वोट तक नहीं देगा। जब आप नीचे गए तो आदित्य ने कहा कि अरबाज को दो पैसे की अक्ल नहीं, तब धनश्री ने बोला-हां,हां। वहीं, जब क्रुबा ने बुराई की तब भी धनश्री ने हामी भरी। निक्की की बातें सुनकर अरबाज इमोशनल हो जाते हैं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।