Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीRise And Fall Arbaz Patel Reveals Reality Shows Taught Him About Depression
'राइज एंड फॉल' से निकले ही अरबाज पटेल ने अकेलेपन और डिप्रेशन को लेकर की बात, कहा- 'रियलिटी शोज में...'

'राइज एंड फॉल' से निकले ही अरबाज पटेल ने अकेलेपन और डिप्रेशन को लेकर की बात, कहा- 'रियलिटी शोज में...'

संक्षेप:

राइज एंड फॉल की बात करें तो इस शो में अरबाज ने काफी खुलकर खेला है, लेकिन वो टॉप 2 तक नहीं पहुंच पाए। ऐसे में विनर की ट्रॉफी अर्जुन बिजलानी ले गए। ऐसे में अब अरबाज ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में डिप्रेशन को लेकर खुलकर बात की है।

Oct 19, 2025 02:40 pm ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

स्प्लिट्सविला फेम एक्टर अरबाज पटेल हाल ही में राइज एंड फॉल में नजर आए थे। इस शो को लेकर अरबाज काफी सुर्खियों में रहे हैं। अरबाज अब तक तीन रियलिटी शो का हिस्सा बन चुके हैं। उनके हालिया शो राइज एंड फॉल की बात करें तो इस शो में अरबाज ने काफी खुलकर खेला है, लेकिन वो टॉप 2 तक नहीं पहुंच पाए। ऐसे में विनर की ट्रॉफी अर्जुन बिजलानी ले गए। ऐसे में अब अरबाज ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में डिप्रेशन को लेकर खुलकर बात की है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मैंने रियलिटी शो से बहुत कुछ सीखा

अरबाज पटेल ने हाल ही में जूम को अपना इंटरव्यू दिया है। इस दौरान उन्होंने शो के साथ अपनी पर्सनल लाइफ पर भी खुलकर बात की। एक्टर ने बताया कि उनके अलग-अलग रियलिटी शोज के सफर ने उन्हें क्या सिखाया है। अरबाज ने बताया उन्होंने अलग-अलग शोज में अकेलेपन से जूझा है। अरबाज ने बताया, 'मैंने बहुत कुछ सीखा है। जब मैंने स्प्लिट्सविला किया था, तब मुझे कुछ भी नहीं पता था। मुझे नहीं पता था कि गेम कैसे खेला जाता है। मैं बस शो देखता था। मुझे ऐसा लगता था जैसे मैं शो में एक दर्शक हूं। मैं बस चुनौतियां पूरी करता था और जो कुछ भी होता था, उसे देखता रहता था।'

लोग मुझसे नफरत करते थे

उन्होंने आगे कहा, 'बिग बॉस मराठी की बात करें तो, मेरे सामने भाषा की एक बाधा थी, लेकिन मैं जैसा हूं वैसा ही था और असली था। लोग वहां मुझसे नफरत करते थे। क्योंकि मैं निडर होकर खेलता हूं, मैं डर के नहीं खेलता। मैंने सीखा है कि सिर्फ माता-पिता और आपका साथी ही आपका होता है। इसलिए, अब जब भी कोई आकर बात करता है, तो मैं सोचता हूं कि वह व्यक्ति क्या चाहता है। आपको सम्मान अर्जित करना पड़ता है, लेकिन आजकल दुनिया में लोग मांगने के लिए भूखे हो जाते हैं।'

अकेलेपन से जूझने का किया खुलासा

राइज एंड फॉल रनर-अप ने रियलिटी शो में अकेलेपन से जूझने का भी खुलासा किया। एक्टर ने कहा, 'इन शो ने मुझे सिखाया है कि कैसे जीना है और डिप्रेशन क्या होता है। ऐसा लगता है कभी डिप्रेशन हो तो, मैं किसी के पास जाऊं ही नहीं। मैं खुद भी निकल सकता हूं चीजों से। क्योंकि मैं बहुत बार शो में अकेला पड़ा हूं। मुझे अकेला किया गया है।'

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।